Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Trials for the womens Kho-Kho and volleyball teams begin today.

Basti News: खो-खो और वॉलीबाल की महिला टीम के लिए ट्रायल आज से

Sat, 21 Nov 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Trials for the womens Kho-Kho and volleyball teams begin today.
बस्ती। जौनपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए खो-खो और वॉलीबाल की महिला खिलाड़ियों का जनपदीय चयन-ट्रायल शनिवार से शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले की इच्छुक महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। चयन-ट्रायल में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा और कौशल दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय चयन-ट्रायल में खो-खो और वॉलीबाल की महिला टीमों के चयन के लिए ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल और क्षमता का आकलन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जनपदीय टीम में किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक महिला खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर स्टेडियम पहुंचकर चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। मंडलीय ट्रायल में सफल खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता 25 से 26 तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed