{"_id":"6b00ac42939bef74dd0bee20","slug":"government-to-recruit-primary-special-educators-cheema-panchkula-news-c-16-1-knl1001-1179022-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती करेगी सरकार : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती करेगी सरकार : चीमा
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में प्राइमरी स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग को भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में पूरी प्रक्रिया संपन्न करने को कहा।
चीमा ने बेरोजगार स्पेशल एजुकेटर फ्रंट पंजाब के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को सात कर्मचारी और बेरोजगार यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। इनमें 180 ईटीटी शिक्षक यूनियन, यूनाइटेड फिजिकल एजुकेशन पंजाब और होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन (सेवानिवृत्त) शामिल थे। पंजाब एड्स कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, ईटीटी 2364 शिक्षक यूनियन और बेरोजगार सांझा मोर्चा पंजाब भी इन बैठकों में मौजूद रहे। यूनियनों ने अपने-अपने मांगपत्र सौंपे।
यूनियनों की प्रमुख मांगें :
सेवानिवृत्त होमगार्ड कर्मचारियों ने पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों की मांग की। एड्स कंट्रोल सोसायटी के अनुबंध कर्मचारियों ने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और जोखिम भत्ते की मांग उठाई। शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने विशेष तबादलों का अवसर, नोटिस अवधि से छूट और वेतन बढ़ाने की मांग रखी। वित्त मंत्री चीमा ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के कल्याण और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।