Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala's flag hoisted in national and international Kudo competitions

Ambala News: राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूड़ो स्पर्धा में अंबाला का परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ambala's flag hoisted in national and international Kudo competitions
कूड़ो स्पर्धा में विजेता अंबाला के ​खिलाड़ी कोच व अन्य  के साथ पदक और प्रमाण पत्र दिखाते हुए। क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिताओं में 25 पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाले अंबाला के खिलाड़ियों का शुक्रवार को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। ढोल और फूल-मालाओं के साथ अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का अभिनंदन किया।

12 से 18 नवंबर तक गुजरात के अहमदाबाद के वीर सावरकर इनडोर स्टेडियम में कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा 17वीं राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता, 7वें फेडरेशन कप और 18वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी हेमंत शर्मा के मार्गदर्शन में अंबाला की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होने के कारण इस खेल के पदक विजेताओं को आर्मी, सीआरपीएफ, इनकम टैक्स, सीजीएसटी व पोस्टल विभाग में सीधे स्पोर्ट्स कोटे से नौकरी के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

-----

पदक जीतने वाले खिलाड़ी
प्रतियोगिता में प्रणीत सकलानी और गुंजन ने 3-3 स्वर्ण, अवनी ने दो स्वर्ण व एक रजत तथा सौम्या ने एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जपलीन कौर ने रजत पदक जीता, जबकि सीड़क सिंह सिद्धू, अर्चिशा ठाकुर, हिमांक, तृप्तमन, हितेश नरवाल, युवराज बिष्ट और परीशा ने कांस्य पदक हासिल किए। इनमें से प्रणीत, अर्चिशा, परीशा, गुंजन, सौम्या और अवनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर दोहरी सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इन खिलाड़ियों का भी रहा सराहनीय प्रदर्शन
प्रतियोगिता में मनन, अजवीर सिंह, विहान, रोहन गांधी, रोहनम शर्मा, खुशदीप, वंदना, सोनिया, पारुल, परिणीति, अंशिका, गौरांश, परमजोत सिंह, रक्षित सिंगला, हरनूर कौर और चैतन्य ने भी उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी हेमंत शर्मा ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed