फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uttar Pradesh beat Odisha by nine wickets

Kanpur News: उत्तर प्रदेश ने ओडिशा को नाै विकेट से हराया

Tue, 28 Oct 2025 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh beat Odisha by nine wickets
कानपुर। बीसीसीआई महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी में उत्तर प्रदेश की टीम ने सोमवार को ओडिशा को नाै विकेट से हरा दिया। इस तरह उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरी जीत हासिल की है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के भिलाई के बीएसपी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में उप्र की गेंदबाजों ने ओडिशा की पूरी टीम को 18.2 ओवर में 57 रन पर समेट दिया। ओडिशा की टीम से सिर्फ अनुष्का मोहंती (15) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं। उत्तर प्रदेश की ओर से खुशी त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके साथ चांदनी शर्मा ने 13 रन देकर तीन, जान्वी बालियान ने छह रन देकर दो और भारती सिंह ने 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह अंक तालिका में आठ अंक के साथ शीर्ष स्थान बरकरार रखा। यूपी से जीत में रिया भाटी ने नाबाद 29 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके साथ शशि बालन ने भी नाबाद 15 रन जोड़े। टीम का एकमात्र विकेट निशा वर्मा (8) के रूप में गिरा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed