{"_id":"679d863b08db26c8af031015","slug":"up-kanpur-news-watchman-was-brutally-killed-28-injuries-were-found-on-his-body-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चौकीदार को बहुत ही निर्ममता से मारा... शरीर पर मिले इतने चोट के निशान; पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चौकीदार को बहुत ही निर्ममता से मारा... शरीर पर मिले इतने चोट के निशान; पोस्टमार्टम में सामने आई बर्बरता
Sat, 01 Feb 2025 08:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:15 AM IST
सार
कानपुर में चौकीदार निर्ममता से मारा गया था। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में बर्बरता का खुलासा हुआ। हेड इंजरी से मौत की पुष्टि हुई है। महाराजपुर के धमना गांव में बुधवार रात चौकीदार की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
Watchman murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के महाराजपुर के धमना गांव में प्लॉटिंग वाले क्षेत्र की देखभाल करने वाले चौकीदार को बड़ी ही निर्ममता से मारा गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम में उसके चेहरे, सिर और शरीर पर 28 चोटें मिलीं।
हेड इंजरी से मौत होने की बात सामने आई है। शराब पीने की भी आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने गृह जनपद फतेहपुर चले गए। वहीं, पुलिस शक के दायरे में आए उसके सहकर्मी कुलदीप समेत दो लोगों की तलाश कर रही है।
फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के कपिलिहा गांव निवासी राम प्रकाश रैदास (55) चकेरी के घाऊखेड़ा में रहने वाले भूपेंद्र सिंह की महाराजपुर के धमना गांव स्थित साइट पर चौकीदारी करते थे।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह राम प्रकाश का शव प्लॉटिंग क्षेत्र में बने एक कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। ईंट से सिर कूंचकर हत्या की गई थी। चौकीदार के बेटे प्रशांत ने पिता के साथ काम करने वाले चौबेपुर के कुलदीप समेत दो लोगों पर हत्या का शक जताया था।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। डॉक्टरों का मानना है कि जिस तरह से सिर और चेहरा कूंचा गया है, उससे प्रतीत हो रहा है कि घटना के वक्त राम प्रकाश शराब के नशे में था, इसलिए वह अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष तक नहीं कर सका।
अब उसने खुद शराब पी थी या उसे साजिशन पिलाई गई थी। यह हत्यारे की गिरफ्तारी और पुलिस की जांच में ही साफ हो सकेगा। मामले में एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चौकीदार के हत्यारोपी कुलदीप और एक अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। कई स्थानों पर दबिशें भी दी गईं, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।