{"_id":"61ebfe143ee83604903b7ce9","slug":"up-elections-mp-vishambhar-prasad-has-been-declared-sp-candidate-from-ayah-shah-vish-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: सांसद विशंभर प्रसाद सपा प्रत्याशी घोषित, पार्टी ने इस बड़ी सीट से उतारा निषाद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: सांसद विशंभर प्रसाद सपा प्रत्याशी घोषित, पार्टी ने इस बड़ी सीट से उतारा निषाद प्रत्याशी
Sat, 22 Jan 2022 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:01 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने फतेहपुर के अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को प्रत्याशी उतारा है। सपा में चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी इनके पास है। इससे पूर्व ये सपा से दो साल के लिए राज्यसभा सांसद भी चुने गए। अब यह अयाह शाह विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा ने जिले में पहला प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र से राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को प्रत्याशी बनाया है। विशंभर प्रसाद निषाद लगातार चौथी बार सपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं।
विशंभर प्रसाद निषाद की शिक्षा एमए एलएलबी है। पहली बार यह 1991 में तिंदवारी से विधायक बने। 1993 विधायक बनकर मंत्री बने। 1996 में फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। 1998 और 1999 में इसी सीट से चुनाव हारे।
2002 और 2007 में तिंदवारी से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री रहे। 2012 में इसी सीट से विधानसभा का चुनाव हारे। 2014 में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सपा से दो साल के लिए राज्यसभा सांसद चुने गए।
विज्ञापन
इसके बाद 2016 में दोबारा छह साल के लिए राज्यसभा सांसद चुने गए। इसका कार्यकाल 16 जुलाई 2022 को खत्म होगा। इस दौरान यह राज्यसभा में मुख्य सचेतक भी हैं। सपा में चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी इनके पास है। अब यह अयाह शाह विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे।