{"_id":"6108dc162763397b9854264a","slug":"up-dead-bodies-of-lovers-found-hanging-on-a-tree-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: बाग में फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, कॉल डिटेल से खुलेंगे कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: बाग में फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, कॉल डिटेल से खुलेंगे कई राज
Tue, 03 Aug 2021 11:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:35 AM IST
सार
मंगलवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक नायलॉन की रस्सी से आम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे, तो कुछ ही देर में गांव में चर्चा हो गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में मंगलवार सुबह एक बाग में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकते मिले। युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर मामले को पेचीदा कर दिया।
पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर निवासी शिल्पी देवी कुशवाहा (18) हाईस्कूल तक पढ़ने के बाद घर पर ही रह रही थी, जबकि नवाबगंज निवासी सुनील (19) इंटरमीडिएट का छात्र था।
मंगलवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक नायलॉन की रस्सी से आम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे, तो कुछ ही देर में गांव में चर्चा हो गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
दोनों के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम विशाल यादव और थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर भी मौके पर पहुंच गए। सुनील के पिता केशव यादव ने युवती के परिजनों पर प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

केशव ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे के करीब सभी परिजनों के साथ सुनील भी सो गया था। वह यहां कब और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। उधर, युवती के छोटे भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था।
इसके बाद साढ़े आठ बजे बहन का शव मिलने की जानकारी हुई। वह यहां कब और कैसे आई इसकी जानकारी होने से उसने इनकार किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कॉल डिटेल से खुलेंगे कई राज
शिल्पी और सुनील दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था और इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। शव की तलाशी के दौरान सुनील की जेब में उसका मोबाइल फोन मिला है।

मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक है। इस वजह से पुलिस इसे फौरन नहीं खुलवा सकी। हालांकि पुलिस ने सुनील के कॉल डिटेल निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉल डिटेल सामने आने के बाद कई राज खुल सकते हैं।
शिल्पी के लिए तोहफे लेकर गया था सुनील
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सुनील शिल्पी के लिए तोहफे का भी इंतजाम कर चुका था। पुलिस ने जब दोनों शवों की तलाशी ली, तो सुनील की पैंट की पिछली जेब में एक नई लेडीज और एक पुरानी जेंट्स घड़ी और एक नया लेडीज ब्रेसलेट भी निकला। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि तोहफे के रूप में उक्त चीजें देने के लिए सुनील ले गया था।