फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Dead bodies of lovers found hanging on a tree in Hardoi

हरदोई: बाग में फंदे से लटकते मिले प्रेमी युगल के शव, कॉल डिटेल से खुलेंगे कई राज

Tue, 03 Aug 2021 11:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Aug 2021 11:35 AM IST
सार

मंगलवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक नायलॉन की रस्सी से आम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे, तो कुछ ही देर में गांव में चर्चा हो गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
UP: Dead bodies of lovers found hanging on a tree in Hardoi
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में मंगलवार सुबह एक बाग में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकते मिले। युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर मामले को पेचीदा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर निवासी शिल्पी देवी कुशवाहा (18) हाईस्कूल तक पढ़ने के बाद घर पर ही रह रही थी, जबकि नवाबगंज निवासी सुनील (19) इंटरमीडिएट का छात्र था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक नायलॉन की रस्सी से आम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे, तो कुछ ही देर में गांव में चर्चा हो गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के घर वालों को इसकी सूचना दी गई। घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम विशाल यादव और थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर भी मौके पर पहुंच गए। सुनील के पिता केशव यादव ने युवती के परिजनों पर प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

केशव ने पुलिस को बताया कि रात 12 बजे  के करीब सभी परिजनों के साथ सुनील भी सो गया था। वह यहां कब और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। उधर, युवती के छोटे भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था।

इसके बाद साढ़े आठ बजे बहन का शव मिलने की जानकारी हुई। वह यहां कब और कैसे आई इसकी जानकारी होने से उसने इनकार किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

कॉल डिटेल से खुलेंगे कई राज
शिल्पी और सुनील दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था और इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। शव की तलाशी के दौरान सुनील की जेब में उसका मोबाइल फोन मिला है।

मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक है। इस वजह से पुलिस इसे फौरन नहीं खुलवा सकी। हालांकि पुलिस ने सुनील के कॉल डिटेल निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉल डिटेल सामने आने के बाद कई राज खुल सकते हैं।

शिल्पी के लिए तोहफे लेकर गया था सुनील
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सुनील शिल्पी के लिए तोहफे का भी इंतजाम कर चुका था। पुलिस ने जब दोनों शवों की तलाशी ली, तो सुनील की पैंट की पिछली जेब में एक नई लेडीज और एक पुरानी जेंट्स घड़ी और एक नया लेडीज ब्रेसलेट भी निकला। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि तोहफे के रूप में उक्त चीजें देने के लिए सुनील ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed