{"_id":"67585a30da6657c0f3077bba","slug":"unnao-rs-1-35-crore-of-cyber-fraud-deposited-in-truck-driver-s-bank-account-arrested-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: ट्रक ड्राइवर के बैंक खाते में जमा हुए साइबर ठगी के 1.35 करोड़ रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: ट्रक ड्राइवर के बैंक खाते में जमा हुए साइबर ठगी के 1.35 करोड़ रुपये, गिरफ्तार
Tue, 10 Dec 2024 08:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Dec 2024 08:45 PM IST
सार
Unnao News: हैदराबाद निवासी व्यापारी से 11 करोड़ ठगे गए थे। ट्रक ड्राइवर के बैंक खाते में साइबर ठगी के 1.35 करोड़ रुपये जमा हुए। तेलंगाना पुलिस ने उन्नाव से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हैदराबाद में एक महीने पहले 11 करोड़ रुपये की हुई साइबर ठगी में तेलंगाना पुलिस एक गांव से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 1.35 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। हैदराबाद के साइबर क्राइम टीम के एसआई श्रवण कुमार और आरक्षी अरशद ने मंगलवार को फतेहपुर चौरासी थाना पहुंचे और समसापुर कुरौली गांव निवासी ट्रक चालक सूरज सिंह को बाजार से गिरफ्तार किया। श्रवण कुमार ने बताया कि हैदराबाद (तेलंगाना) के बंजाराहिल निवासी व्यापारी समीर आजाद ने 30 नवंबर को साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
बताया था कि चार नवंबर को उनके बैंक खाते से 11 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस जांच में उन बैंक खातों को खंगाला गया जिनमें ठगी की यह रकम जमा कराई गई थी, तो एक बैंक खाता थाना फतेहपुर चौरासी के गांव समसापुर कुरौली निवासी सूरज सिंह का भी था। सूरज के खाते में 1.35 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। सर्विलांस की मदद से हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को सूरज सिंह को मंगलवार को कस्बा फतेहपुर चौरासी की बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसआई ने बताया कि आरोपी ने कुल रकम का एक प्रतिशत कमीशन पाने के लालच में लखनऊ के एक व्यक्ति को अपना बैंक खाता का नंबर दिया था। उसकी भी जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी सूरज सिंह ने बताया कि वह कानपुर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चलाता है। कानपुर में ही उसके पड़ोसी गांव का युवक प्राइवेट बैंक में काम करता है। उसके बताया था कि बड़े-बड़े कारोबारी जीएसटी व आयकर व अन्य टैक्स बचाने के लिए उसके बैंक खाते का प्रयोग करेंगे। इसके बदले में उसने एक प्रतिशत कमीशन मिलेगा। आरोपी ने बताया कि उसने लालच में आकर खाते का नंबर दिया था।
विज्ञापन