फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Girl student murdered by banging her head on the floor

Unnao: छात्रा का सिर फर्श पर पटक कर हत्या, घर में अकेली थी, कपड़े अस्त-व्यस्त मिले, दुष्कर्म का आरोप

Thu, 10 Nov 2022 11:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 10 Nov 2022 11:58 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में छात्रा की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा का शव उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Unnao: Girl student murdered by banging her head on the floor
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा का शव गुरुवार शाम उसके ही घर के आंगन में फर्श पर पड़ा मिला। सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई है। छात्रा के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने से पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पिता की तहरीर पर एक युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा घटना के समय घर पर अकेली थी। शिक्षामित्र पिता बिछिया ब्लॉक में बैठक में गए थे, आशा कार्यकर्ता मां काम के सिलसिले में गई थी। छोटी बहन कोचिंग गई थी। शाम को कोचिंग से लौटी छोटी बहन ने शव देखा तो चीख निकल गई। माता-पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

 

पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों तक जाने के बाद लौट आया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पिता की तहरीर पर घर से कुछ दूर रहने वाले युवक सुजीत कुमार और एक महिला कुंवारा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed