Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diwali 2026: Retail firecracker markets to be set up at 39 locations in Kanpur

दिवाली 2026: कानपुर में 39 स्थानों पर सजेगा फुटकर पटाखा बाजार, बिठूर में थोक; पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

Thu, 05 Nov 2026 12:12 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 05 Nov 2026 12:12 AM IST
सार

Kanpur News: पटाखा बाजारों में 40 दमकलें और 225 जवान तैनात रहेंगे। हादसे पर थानेदार  निलंबित होंगे। 

विज्ञापन
Diwali 2026: Retail firecracker markets to be set up at 39 locations in Kanpur
सिंहपुर स्थित पटाखा बाजार में खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के लिए थोक पटाखों का बाजार बिठूर में सज गया है। वहीं, फुटकर बाजार के लिए 39 स्थानों को चिह्नित किया गया है। यहां 6 तारीख से दुकानें लग जाएंगी। इस बार पर्याप्त स्थान मिलने के कारण थोक पटाखों की दुकानों की संख्या 31 से बढ़कर 79 हो गई है। वहीं, फुटकर की दुकानों में भी 30 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार फुटकर की 700 दुकानें लगी थीं। इस बार लाइसेंस के 1000 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि फुटकर बाजारों में 40 से अधिक दमकलें और 50 से अधिक बुलेट बाइक तैनात की जाएंगी जबकि 225 दमकल जवानों के अलावा क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की जाएगी। फुटकर पटाखों के बाजार 6,7,8 व 9 नवंबर तक लगने की संभावना है। अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि सिंहपुर में इस बार दो मैदान में थोक बाजार लगा है। इससे पहले एक ही मैदान पर लगता था। इससे थोक की दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मॉल, अस्पताल और अपार्टमेंट से भी पानी की होगी आपूर्ति
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बाजार में दमकल की गाड़ियों के अलावा बालू से भरे ड्रम भी रखवाए जा रहे हैं। इसके अलावा अनहोनी होने पर बाजारों के आसपास मौजूद शापिंग मॉल, अस्पताल और अपार्टमेंट में लगे हाइड्रेंट पंप भी तैयार रखे गए ताकि दमकल की गाड़ियों के लिए पानी की कोई कमी न हो।

 
विज्ञापन

इंटेलीजेंस व एलआईयू सक्रिय, नपेंगे थानेदार
पिछली बार अक्तूबर में पटाखा बाजार लगने से पहले ही मेस्टन रोड की एक दुकान में विस्फोट होने से 10 से अधिक लोग घायल हुए थे और एक की मौत भी हो गई थी। इस बार ऐसा कोई हादसा न हो इसके लिए भी पुलिस ने इंतजाम कर रखे हैं। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सभी थानों की इंटेलीजेंस व एलआईयू की टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा जिस भी क्षेत्र में ऐसी घटना होगी उसके थानेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाएगा।

 
विज्ञापन

इन स्थानों पर सजेगा पटाखा बाजार
कानपुर यूनियन क्लब ग्राउंड, बृजेंद्र स्वरूप पार्क, आजाद पार्क नवाबगंज, कमला नेहरू पार्क नजीराबाद, सेंट्रल पार्क दर्शनपुरवा, तिकुनिया पार्क, बसंत बिहार पार्क नौबस्ता, बुद्धा पार्क इंद्रानगर, एस्कार्ट वर्ल्ड स्कूल के पास, लोधेश्वर मंदिर कल्याणपुर, रामलीला मैदान कल्याणपुर, डी ब्लाॅक बर्रा थाने के बगल में, दबौली दुर्गा मंदिर पार्क, केंद्रीय विद्यालय कैलवरी चौक हैलीपैड, रामलीला मैदान रेल बाजार, मंडी समिति घाटमपुर, रामलीला मैदान मझावन, रमईपुर नाले के पास, बीआरडी ग्राउंड बिल्हौर, बैलाही बाजार चौबेपुर, रामलीला मैदान उत्तरीपुरा, अरौल बाजार मैदान, गढ़ी के पास शिवराजपुर, नहर कोठी ककवन, श्यामनगर पुलिस चौकी के सामने खाली मैदान, वेलफेयर ग्राउंड जेके 1, चंदननगर सनिगंवा, कोयलानगर, आयुर्वेद संस्थान मैदान साइट नंबर एक चौराहा, शास्त्रीपार्क जूही, आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता, रामलीला मैदान पनकी, रामलीला मैदान अर्मापुर, रामकली इकबाल बहादुर क्रिकेट मैदान, कृष्ण लीला मैदान भीतरगांव, कुरसौली नगर का पुल, मकसूदाबाद ग्राउंड, रामलीला मैदान मंधना, मेला ग्राउंड बिठूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed