Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uniformed man grabbed old mans land, Intelligence started investigation, asked for documents

वर्दीधारी ने हड़पी वृद्ध की जमीन: इंटेलिजेंस ने शुरू की जांच...मांगे दस्तावेज, अधिकारी ने दिया है ये आश्वासन

Wed, 13 Sep 2023 04:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Sep 2023 04:43 PM IST
सार

Kanpur News: मंगलवार को इंटेलिजेंस के अधिकारी ने सुनील कुमार से संपर्क किया।  उनसे दस्तावेज मांगे और दोषी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है। हालांकि, सुनील कुमार वर्तमान में दिल्ली में होने के कारण अभी दस्तावेज नहीं सौंप पाए हैं।
 

विज्ञापन
Uniformed man grabbed old mans land, Intelligence started investigation, asked for documents
जमीन पर बना दो मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के श्यामनगर में दरोगा द्वारा वृद्ध की दो करोड़ की जमीन पर कब्जा करने के मामले में इंटेलिजेंस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जमीन के दस्तावेज मांगे हैं। दर्शनपुरवा में किराये पर रहने वाले सुनील कुमार मलिक (59) की श्यामनगर में दो करोड़ के 280 वर्गगज के प्लॉट पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

मामले में आरोप पहले पड़ोसी फिर उसके संपर्क में रहे दरोगा ब्रजमोहन पाल पर हैं।  सुनील कुमार न्याय के लिए स्थानीय पुलिस से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों के चक्कर लगाते रहे। इस बीच दरोगा ने अपने बेटे के साथ उनकी आधी जमीन पर दो मंजिला इमारत भी तान दी।
विज्ञापन

आधे प्लाट की बाउंड्री पर लगे गेट में अपना ताला डालकर कब्जा कर लिया।   हर बार जांच चकेरी थाने दी गई, जहां से दरोगा के पक्ष में ही रिपोर्ट लगाकर गुमराह किया गया।  करीब सात साल से पीड़ित कब्जे के लिए परेशान है। चकेरी गांव में 6.29 करोड़ की जमीन हड़पे जाने से आहत किसान बाबू सिंह के ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन
मामले में
अमर उजाला ने सुनील कुमार के दब चुके इस प्रकरण को फिर से शासन, प्रशासन के सामने लाने का प्रयास किया।  मंगलवार को इंटेलिजेंस के अधिकारी ने सुनील कुमार से संपर्क किया।  उनसे दस्तावेज मांगे और दोषी के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया है। हालांकि, सुनील कुमार वर्तमान में दिल्ली में होने के कारण अभी दस्तावेज नहीं सौंप पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed