{"_id":"6aeffb0f1b844cf6170c07d0","slug":"kanpur-be-cautious-with-firecrackers-and-sweets-carelessness-could-spoil-the-fun-advise-of-doctors-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ‘जश्न में न भूलें सेहत’, पटाखों-मिठाइयों से रहें सतर्क, लापरवाही बिगाड़ सकती है मजा, डॉक्टरों की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ‘जश्न में न भूलें सेहत’, पटाखों-मिठाइयों से रहें सतर्क, लापरवाही बिगाड़ सकती है मजा, डॉक्टरों की सलाह
Sun, 08 Nov 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:01 AM IST
सार
Kanpur News: दिवाली के जश्न में खानपान की लापरवाही और पटाखों का धुआं आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। डॉक्टरों ने शुगर, सांस और हृदय रोगियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
पटाखे जलाते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन इस दौरान खानपान और पटाखे जलाने में लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। बाजार में मिलने वाली मिलावटी मिठाइयां और अधिक तेल-मसाले वाले पकवान स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, पटाखों का धुआं सांस के मरीजों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। पटाखों से जलने और तेज आवाज से कान के पर्दे को नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है। डॉक्टरों ने त्योहार के दौरान खानपान में सावधानी बरतने और पटाखे जलाते समय विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
पटाखों से जलने पर तुरंत धोएं घाव
- पटाखे हमेशा दूर से जलाएं।
- जलने पर प्रभावित हिस्से को तुरंत पानी से धोएं।
- एंटीबैक्टीरियल क्रीम लगा सकते हैं।
- अधिक जलने पर तुरंत अस्पताल में दिखाएं।
- जली हुई जगह पर मिट्टी के ढेले, किसी तरह का लेप या टूथपेस्ट न लगाएं।
- छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें।
(हैलट के स्किन रोग विभागाध्यक्ष डॉ. डीपी शिवहरे की सलाह)
विज्ञापन
शुगर के मरीज मिठाइयों से रहें दूर
- शुगर के मरीज बाजार की मिठाइयों से पूरी तरह परहेज करें।
- खोया व मावा बाहर से खरीदने के बजाय घर पर शुद्ध सामग्री या दालों से बनी मिठाई तैयार करें।
- मिठाइयों और चीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- शराब के सेवन से पूरी तरह दूर रहें।
- लगातार उल्टियां या बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
(उर्सला के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र तिवारी की सलाह)
सांस के मरीज धुएं से बचें
- दमा (अस्थमा), ब्रोंकाइटिस और सीओपीडी के मरीज पटाखों के धुएं से पूरी तरह दूर रहें।
- घर से बाहर निकलते समय एन-95 मास्क का प्रयोग करें।
- अपनी इनहेलर दवाइयां हमेशा अपने पास रखें।
- तेज आवाज वाले बम और भारी पटाखों से कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है।
- बुजुर्गों, बच्चों और हृदय रोगियों को अत्यधिक शोरगुल वाली जगहों से दूर रखें।
(टीबी व चेस्ट रोग विभाग के डॉ. संजय कुमार की सलाह)
तले-भुने पकवान बिगाड़ सकते हैं पेट की हालत
- कचौड़ी, समोसे और ज्यादा तेल-मसाले वाले पकवानों से एसिडिटी, पेट दर्द और अपच हो सकती है।
- बेक्ड या कम तेल में बने विकल्प चुनें।
- दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
- नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ का सेवन करें।
- खुली और रंग-बिरंगी मिठाइयों से फूड पॉइजनिंग या पेट का संक्रमण (गैस्ट्रोएंटेराइटिस) हो सकता है।
(गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विनय कुमार की सलाह)
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें फोन
- कंट्रोल रूम: 0512-2333810, 9335301096
- उर्सला अस्पताल: 0512-231144
- हैलट अस्पताल: 8887311393