फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unchahar six, Gomti Express arrived late by three and a quarter hoursUnchahar six, Gomti Express arrived late by three and a quarter hours

Kanpur News: ऊंचाहार छह, गोमती एक्सप्रेस पौने तीन घंटे देरी से पहुंची

Thu, 27 Feb 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Unchahar six, Gomti Express arrived late by three and a quarter hoursUnchahar six, Gomti Express arrived late by three and a quarter hours
रूरा(कानपुर देहात)। महाशिवरात्रि पर्व पर कुंभ में स्नान करने के लिए जाने व वहां से लौट रहे श्रद्धालुओं की वजह से स्टेशनों पर भीड़ भाड़ रही। यात्रियों की भीड़ की वजह से कई एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। इससे रूरा, झींझक स्टेशन पर चढ़ने, उतरने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कानपुर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजकर 20 मिनट के स्थान पर 10 बजकर 20 मिनट पर रूरा स्टेशन पहुंची। वहीं गोमती एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 20 के स्थान पर 11 बजे पहुंची। वहीं, महानंदा एक्सप्रेस भी घंटों लेट रही। इधर अप व डाउन के पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहने से सुबह कानपुर और इटावा की ओर जाने वाली यात्रियों को घंटों स्टेशन पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, तीसरे दिन भी मुरी एक्सप्रेस रद्द रही। स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस के पहुंचने पर यात्री चढ़ने, उतरने को लेकर धक्का मुक्की करते रहे। प्लेटफार्म पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को सकुशल चढ़ाया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी व पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त हाेने से परेशानी हो रही है। स्टेशन मास्टर विनय विश्वकर्मा ने बताया कि लोकल ट्रेनें रद्द चल रही हैं। उसके बदले में कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। भीड़ अधिक होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनें भी लेट हो रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
कांवड़ियों के पहुंचने से हुई भीड़
कानपुर से रूरा, झीझक, इटावा जाने वाली ट्रेनों में कांवड़ियाें व कुंभ स्नान करके वापस आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनों में भीड़ रही। डिब्बों में पैर रखने की जगह नहीं मिली। कई ट्रेनों में लोग चढ़ नहीं पाए। वहीं कुंभ स्पेशल ट्रेनों के आने पर यात्री गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed