{"_id":"68e185d36e66aec4f20f9f15","slug":"unable-to-find-a-job-a-distraught-youth-committed-suicide-kanpur-news-c-362-1-ka11008-132620-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नौकरी न मिलने से परेशान युवक ने दी जान
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी में नौकरी न मिलने से तनाव में आकर युवक ने आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक कई माह से आर्मी की तैयारी कर रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सचेंडी के बिनौर ईश्वरीगंज निवासी कुलदीप यादव का संदीप (20) बीए का छात्र था। पढ़ाई के साथ वह कई माह से सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहा था। कई प्रयास के बाद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो वह डिप्रेशन में रहने लगा। पिता के अनुसार शनिवार शाम ईश्वरीगंज से लालूपुर की तरफ जाने वाली सड़क किनारे लगे पेड़ से गमछे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।