फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Two year old innocent made a criminal, accused of abusing and assault, know the whole matter

UP: पुलिस का कारनामा! दो साल के मासूम को बनाया अपराधी, गाली गलौज और मारपीट का आरोप, जानें पूरा मामला

Sat, 02 Sep 2023 06:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Sep 2023 06:08 PM IST
सार

Hamirpur Crime: पुलिस ने खुद मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी होमगार्ड नरेंद्र का भाई छोटेलाल हिस्ट्रीशीटर है, जिसके चलते उसका खौफ पूरे गांव में है। वो अक्सर लोगों के साथ बदसलूकी करता रहता है और उसका होमगार्ड भाई नरेंद्र उसको बचा लेता है।

विज्ञापन
Two year old innocent made a criminal, accused of abusing and assault, know the whole matter
मासूम पर एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में कुरारा थाने की पुलिस अपने कारनामों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार पुलिस ने अपने बड़ी लापरवाही दिखाते हुए दो साल के मासूम बच्चे को भी अपराधी बना दिया है। बच्चा अभी ठीक से चल नहीं सकता, बोल नहीं सकता है।

विज्ञापन

उसे भी मारपीट और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी का आरोपी बना दिया है। पुलिस की इस लापरवाही से पुलिस महकमे की खासी किरकिरी हो रही है। फिलहाल एसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करने के आदेश दे दिए है।
विज्ञापन

कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव निवासी दयाशंकर का 11 अगस्त को गांव के नरेंद्र तिवारी और छोटेलाल तिवारी ने अपने आधा दर्जन परिजनों के साथ मिलकर उसके और परिवार के साथ मारपीट की थी। bसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाने में होमगार्ड है नरेंद्र
इस पर पुलिस पीड़ितों का मेडिकल करवाते हुए नरेंद्र और छोटेलाल पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।  नरेंद्र तिवारी पुलिस थाने में होमगार्ड हैं। इस लिए पुलिस ने मामले में जल्दबाजी और लापरवाही दिखाई।

मारपीट करते हुए की थी गाली गलौज
नरेंद्र की पत्नी की तहरीर पर उसके बेटे सुशील और उसके दो वर्षीय नाती पर भी गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया। दयाशंकर ने एसपी हमीरपुर से शिकायत करते हुए बताया कि उसके और उसके परिवार के साथ नरेंद्र और उसके भाई छोटेलाल ने मारपीट करते हुए गाली गलौज की थी।

हिस्ट्रीशीटर है होमगार्ड का भाई छोटेलाल
पुलिस ने खुद मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी होमगार्ड नरेंद्र का भाई छोटेलाल हिस्ट्रीशीटर है, जिसके चलते उसका खौफ पूरे गांव में है। वो अक्सर लोगों के साथ बदसलूकी करता रहता है और उसका होमगार्ड भाई नरेंद्र उसको बचा लेता है।

जांच कर कार्रवाई के आदेश
अब उसके साथ भी मारपीट हुई है, तो पुलिस ने नरेंद्र की पत्नी की तहरीर पर उसके बेटे सुशील और उसके दो वर्षीय नाती छोटा के खिलाफ भी गाली गलौज करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी हमीरपुर डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed