{"_id":"61713abaed026e7bde3b1a1d","slug":"two-tanks-of-mirage-aircraft-that-crashed-on-up-mp-border-fell-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी सीमा पर क्रैश हुआ मिराज विमान: लड़ाकू जहाज के दो फ्यूल टैंक इटावा में गिरे, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी सीमा पर क्रैश हुआ मिराज विमान: लड़ाकू जहाज के दो फ्यूल टैंक इटावा में गिरे, मच गया हड़कंप
Thu, 21 Oct 2021 07:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:46 PM IST
सार
इटावा जिले में मध्य प्रदेश राज्य के सीमावर्ती भिंड जनपद के गांव सटे हुए हैं। गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के भिंड के मन का बाग गांव में वायु सेना का मिराज विमान क्रैश हो गया।
विज्ञापन
मिराज विमान के दो टैंक इटावा में गिरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायुसेना का मिराज लड़ाकू विमान मध्य प्रदेश के भिंड जिले के भरौली गांव में क्रैश हो गया। इसके पहले इटावा के सहसो थाना क्षेत्र के आंख डांडा व रघा का पुरा गांव के बीच पायलट ने विमान के दोनों फ्यूल टैंक गिरा दिए। एक खेत में फ्यूल टैंक जोरदार आवाज के साथ गिरे, तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई।
लोग मौके पर पहुंचे और फ्यूल टैंकों को देखकर राहत की सांस ली। खेतों में फ्यूल टैंक के गिरने की जानकारी पुलिस को लोगों ने दी। पुलिस ने दोनों टैंकों को खेत में सुरक्षित करा दिया है। टैंकों की सुरक्षा को पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि लोग टैंकों के पास कोई न पहुंच सके। मामले की सूचना आला अफसरों के साथ ही ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन को दी गई है।
ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन का लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को रूटीन उड़ान को निकला था। सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरता हुआ इटावा से ग्वालियर मध्य प्रदेश की तरफ जा रहा था। उसी दौरान उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित इटावा के सहसो थाना क्षेत्र से गुजर रहा था।

आंख डांडा व रघापुरा गांव के बीच आसमान से विमान गुजारा, तभी आसपास के लोग आसमान से कैप्सूलनुमा दो टैंक गिरते देखे। दोनों टैंक रमेश सिंह के ट्यूबवेल के पास खेतों में जोरदार आवाज के साथ गिरे, तो आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह कुछ लोग हिम्मत जुटा कर रमेश के खेत में पहुंचे और दोनों टैंकों को हिला-डुलाकर देखा।
जब किसी तरह का रिएक्शन नहीं हुआ, तो राहत की सांस ली। विमान के फ्यूल टैंक खेत पर गिरने की सूचना पर सहसो थानाध्यक्ष तेज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि खेत में गिरे टैंक लड़ाकू विमान के फ्यूल टैंक हैं। विमान क्रैश होने से पहले सुरक्षा की दृष्टि से पायलट ने इन्हें गिरा दिया है। दोनों सिविल टैंकों को सुरक्षित कर दिया गया है।
आला अधिकारियों के माध्यम से वायु सेना स्टेशन ग्वालियर के अधिकारियों को सूचना दी गई है। सूचना है कि लड़ाकू विमान मध्यप्रदेश के भिंड के भरौली गांव में एक खेत में क्रैश होकर गिर गया। हादसे में पायलट अखिलेश पांडेय घायल हुए हैं। उन्हें वायुसेना के अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।