{"_id":"6271ec65033456336d5edbd7","slug":"two-people-died-in-harsh-firing-during-the-procession-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में हर्ष फायरिंग का मामला: 15 मिनट तक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में हर्ष फायरिंग का मामला: 15 मिनट तक चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, दो की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
Wed, 04 May 2022 08:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 04 May 2022 08:31 AM IST
सार
राजापुर थाना क्षेत्र में आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बीती रात एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। मामला राजापुर थाना क्षेत्र का है, जहां बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान चार लोगों को गोली लग गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से छीबों थइया यादव पुत्र अवसरी के घर बरात आई थी। देर रात्रि जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव हर्ष फायरिंग करने लगे। गोलियों की गड़गड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। वहां स्थित ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 मिनट तक धुआंधार हर्ष फायरिंग होती रही।
विज्ञापन
इसके बाद में प्रतिस्पर्धा के चलते राम लखन और रामकरण ने एक दूसरे को गोली मार दी।
राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह घटना छैबो गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान की है। बंदूक में कारतूस लोड करते समय हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी बबली यादव को हथियार सहित किया गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी महेश गोबरिया और उसके साथी बबली यादव ने की थी हर्ष फायरिंग। हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ने के लिए एसपी ने कई टीम गठित की हैं।