फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand CID arrests 4 people who cracked JSSC-CGL in exam 'irregularity' case

झारखंड: सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास करने वाले चार लोगों को पकड़ा; क्या है पूरा मामला?

Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, रांची।
पीटीआई, रांची। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 29 Aug 2026 01:57 AM IST
सार

झारखंड में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। सीआईडी ने परीक्षा में सफल चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Jharkhand CID arrests 4 people who cracked JSSC-CGL in exam 'irregularity' case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग यानी सीआईडी ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी 2024 में हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफल हुए थे। भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


किन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया?
सीआईडी इस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान एक दिन पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी, उसकी पत्नी और उसके भाई को जुलाई के आखिर और अगस्त की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मैं बीमारी भी जानता हूं और इलाज भी': जादवपुर यूनिवर्सिटी में ऐसा क्यों बोले सीएम शुभेंदु, किसे दी चेतावनी?
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड सरकार ने पहले कई भर्ती परीक्षाएं रद्द करने का एलान किया था। इनमें जेएसएससी-सीजीएल-2023 भी शामिल थी। यह परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को हुई थी। भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ नौकरी के उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे थे। उनका प्रदर्शन खत्म कराने के लिए सरकार ने इन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed