{"_id":"65bc12cc69bbdd99cb043204","slug":"two-hours-jam-on-jhinjhak-canal-bridge-pedestrians-left-sweating-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-108315-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झींझक नहर पुल पर दो घंटे जाम, राहगीरों का छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झींझक नहर पुल पर दो घंटे जाम, राहगीरों का छूटा पसीना
Fri, 02 Feb 2024 03:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। झींझक नहर का पुल संकरा व जर्जर है। इस पर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। इसके बाद भी भारी वाहन गुजर रहे हैं। गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब झींझक व रसूलाबाद से कई वाहन आमने - सामने आने पर पुल पर जाम लग गया। बाजार में भीड़ भाड़ होने के कारण दोनों तरफ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहन आगे पीछे न हो पाने से करीब चार बजे तक दो घंटे जाम लगा रहा। लोगों ने निकलने में पसीना छोड़ना पड़ गया।
नहर पुल पर दो बजे के करीब दो लोडर व एक ट्रक पुल पर एक ही समय आ गए। झींझक की ओर से रसूलाबाद की ओर जा रहे कई वाहन भी पीछे से ट्रक के पास जा पहुंचे। वहीं दूसरी ओर भी वाहनों की लंबी लाइनें लग गई, इससे ट्रक व लोडर आगे पीछे नहीं हो सके। जिसके चलते झींझक कस्बे तक जाम पहुंच गया। रोड पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों का काफिला जाम में फंसते ही अफरा- तफरी मच गई। झींझक चौकी पुलिस व मंगलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झींझक की ओर जाम में बाजार तक फंसे काफी वाहनों को पीछे कराया। वाहनों को बारी बारी से पीछे करा कर जाम खुलवाने व वाहन सवारों के आगे निकलने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आड़े तिरछे आकर खड़े हुए वाहनों को लाठी पटक कर खदेड़ना पड़ा। करीब दो घंटे बाद शाम चार बजे जाम खुला। इसके बाद बारी - बारी से वाहन निकाले गए। झींझक चौकी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि पुल पर कई वाहन एक साथ आ जाने से जाम लगा था। जाम खुलवाने के बाद देर शाम यातायात सामान्य हो गया।
-- -- -
हट गया हाईटगेज, गुजर रहे भारी वाहन
तत्कालीन जिलाधिकारी नेहा जैन ने पुल जर्जर होने पर भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई थी। इधर नगर पालिका प्रशासन ने वाहनों को रोकने के लिए छह माह पहले पुल के दोनों ओर हाईट गेज लगवा दिया था। कुछ दिन पहले ही अज्ञात वाहन ने हाईट गेज तोड़ दिया। इसके बाद दोबारा लगवाए गए हाईट गेज को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। इससे भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। अक्सर की वाहन पुल पर आने से चार पहिया हल्के व दो पहिया वाहन सवार जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
-- --
पुलिस रहे तैनात, जाम से मिले निजात
पुल पर गुरुवार दोपहर लगे जाम में फंसे लगरथा के अजय प्रताप सिंह, कस्बा के अनुराग, परजनी के योगेंद्र, गौरी के अखिलेश ने बताया कि पुल जर्जर है। भारी वाहनों के लगातार गुजरने व जाम लगने पर लोड बढ़ने के दौरान कभी हादसा हो सकता है। इस लिए पुलिस की पिकेट तैनात की जाए। जिससे भारी वाहनों को रोका जा सके। लोगों ने बताया कि आए दिन लगने वाले जाम से व्यापार भी असर पड़ रहा है।