{"_id":"68965e03991b73031604122d","slug":"two-arrested-for-stealing-from-closed-houses-kanpur-news-c-362-1-ka11002-128716-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंद घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंद घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिरों को सेन पश्चिम पारा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी गुजैनी के जरौली फेज दो निवासी विनीत विश्वकर्मा व कानपुर देहात के गजनेर के सीधामऊ निवासी रौनक चौरसिया हैं। इनके पास से चोरी का माल भी बरामद हो गया है जबकि इनका साथी हिमांशु चौरसिया फरार है। ये ऑटो से रेकी करते थे।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि सेन पश्चिम पारा के सिद्धार्थनगर निवासी आशीष तिवारी का परिवार घर में ताला बंदकर बाहर गया था। एक अगस्त को शातिरों ने घर में घुसकर 30 हजार रुपये व चार लाख के गहने पार कर दिए थे। आसपास के कैमरे खंगाले तो एक संदिग्ध ऑटो दिखाई दिया। इसके नंबर के आधार पर पुलिस पहले इसके मालिक और फिर इसे किराये पर लेकर चलाने वाले विनीत तक पहुंची। विनीत पर बर्रा, किदवईनगर, गुजैनी में चोरी के छह मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साल भर पहले वह जेल से छूट कर आया है। आरोपियों ने बताया कि घटना के दौरान दो लोग घर में चोरी करते थे जबकि एक साथी बाहर ऑटो में बैठकर निगरानी करता था।