फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Today, 50,000 people will face power crisis for five to seven hours.

Kanpur News: आज 50 हजार लोग पांच से सात घंटे जूझेंगे बिजली संकट से

Sat, 24 Jan 2026 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Today, 50,000 people will face power crisis for five to seven hours.
कानपुर। केस्को की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस कारण शहर के करीब एक दर्जन फीडरों से अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस शटडाउन से शहर के लगभग 50 हजार लोग प्रभावित होंगे। यहां पांच से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

केस्को की ओर से जारी सूचना के अनुसार, न्यू बारा सिरोही और रतन पैनोरमा फीडर पर यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के चलते सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस, रतन अपार्टमेंट, शिवली रोड और आसपास के इलाकों में आपूर्ति ठप रहेगी। सूतरखाना फीडर से 11 केवी रिकंडक्टरिंग कार्य के लिए सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक, एचआईजेके पार्क में सुबह 10 से साढ़े चार बजे तक, सुशीला नर्सिंग होम फीडर पर 11 मीटर पोल लगाने के कार्य के लिए दोपहर एक से शाम साढ़े चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीमा चौराहा, तीन खंभा, निराला नगर-2 और गुलमोहर विहार में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अतिरिक्त, शोभन मकराना फीडर से सुबह साढ़े नौ से शाम चार बजे तक, पनकी थाना फीडर से सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े चार बजे तक, और मछरिया गढ़ी से रेक्टिफिकेशन कार्य के लिए दोपहर दो से शाम साढ़े चार बजे तक बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed