फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three students who returned from China in farrukhabad

कोरोना वायरस: फर्रुखाबाद में चीन से लौटे तीनों छात्रों में से एक को खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत

Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
three students who returned from China in farrukhabad
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
कोरोना वायरस से चीन में स्थिति भयावह होने के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट है। चीन से लौटकर आने वाले तीन छात्रों में से एक ने खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत की तो उसका सैंपल लेकर लखनऊ लैब भेज दिया गया है। तीनों छात्रों पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी नजर है। हर पल उन्हें मॉनीटर किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोरोना से निपटने के लिए लोहिया अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में ईएनटी वार्ड को कोरोना पीड़ितों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। किट की व्यवस्था कर दी गई है। कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज आते ही उसके पास कोई भी व्यक्ति बिना किट पहने नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना के केसों को मॉनीटर करने के लिए डिप्टी सीएमओ राजीव शाक्य को नियुक्त कर दिया गया है। वे चीन से आने वाले तीनों छात्रों से रोजाना बात करते हैं। उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। चीन से लौटे एमबीबीएस के एक छात्र को ही खांसी, जुकाम, बुखार की दिक्कत हुई है। शेष दोनों छात्र ठीक हैं। बावजूद इसके उन पर नजर रखी जा रही है।  

सीएचसी-पीएचसी पर नहीं है व्यवस्था
कोरोना वायरस को लेकर भले ही हड़कंप मचा हो, मगर किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर कोई व्यवस्था नहीं है। किसी भी मरीज में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर उसे तुरंत लोहिया अस्पताल भेजने की व्यवस्था की गई है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार 
डिप्टी सीएमओ व कोरोना मॉनीटरिंग प्रभारी राजीव शाक्य ने बताया कि सिर्फ चीन के लोगों पर ही नजर है। शासन से नाम, पते उपलब्ध हो जाते हैं। मगर हम उन्हें उजागर नहीं कर सकतेे।
अभी तक तीन छात्र चीन से आए हैं। एक की शिकायत मिलने पर उसका ब्लड सैंपल लखनऊ भेज दिया गया है। अन्य दो छात्रों ने कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी रोजाना तीनों से वार्ता की जा रही है। सिर्फ जिला अस्पताल में ही कोरोना से बचाव की सुविधाएं देने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed