फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three cold storages and houses of Rura will get uninterrupted electricity

Kanpur News: रूरा के तीन कोल्ड स्टोरेज व घरों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Sat, 30 Aug 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three cold storages and houses of Rura will get uninterrupted electricity
रूरा। उपकेंद्र के यार्ड में शुक्रवार को अतिरिक्त पांच एमवी पॉवर ट्रांसफार्मर रख दिया गया। ऊर्जीकृत करने के बाद इसी से तीन कोल्ड स्टोरेज व घरों की बिजली आपूर्ति जोड़ी जाएगी। इससे बार-बार ट्रिपिंग की दिक्कत दूर होगी। वहीं अन्य दो पॉवर ट्रांसफार्मर का भार कम होगा।
विज्ञापन

उपकेंद्र में मौजूदा समय में दस-दस एमवी के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगे हैं। नगर के तीन कोल्ड स्टोरेज समेत करीब छह हजार कनेक्शन हैं। इसके अलावा 84 गांवों के निजी नलकूप समेत 12 हजार से अधिक कनेक्शन हैं। गर्मी में बिजली मांग बढ़ने पर पॉवर ट्रांसफार्मर ओवर लोड होते हैं। इससे लाइनों में फाल्ट से थोड़ी-थोड़ी देर में ट्रिपिंग की समस्या होती है।
विज्ञापन

इसको लेकर उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। अतिरिक्त पांच एमवी पॉवर ट्रांसफार्मर शुक्रवार को रखा गया। इससे अब उपकेंद्र की क्षमता 25 एमवी हो गई है। नए पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के बाद इसपर लोड रखा जाएगा। एसडीओ बृजेंद्र कुमार ने बताया कि नए पॉवर ट्रांसफार्मर से नगर की बिजली आपूर्ति जोड़ी जाएगी। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि उपकेंद्र में लगे दो पॉवर ट्रांसफार्मर ओवर लोड हो गए थे। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर रखे जाने से बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। इसी सप्ताह इसपर लोड रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed