{"_id":"68aa26dd1aff3eafb908b984","slug":"third-accused-arrested-for-firing-on-bullion-trader-and-demanding-extortion-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1238604-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सराफा कारोबारी पर फायर कर रंगदारी मांगने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर के सराफा कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता पर फायर कर फोन पर 50 लाख की रंगदारी मांगने के तीसरे आरोपी फीलखना के शोभित उर्फ गोलू को शनिवार को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
अभी चौथे आरोपी विनायकपुर निवासी राज उर्फ छोटू की तलाश जारी है। पुलिस इससे पूर्व रावतपुर के अनुज तिवारी को जेल भेज चुकी है। दूसरा आरोपी हनुमंत विहार का अनुज आदित्य सोनकर पुराने मामले में जेल गया था। गोविंदनगर क्यू ब्लाॅक निवासी सराफा कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता आठ जुलाई रात नौ बजे बिल्हौर स्थित दुकान से घर आए थे। बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायर कर दिया था। वह बाल-बाल बच गए। कुछ देर बाद कॉल कर आरोपियों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। गोविंदनगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी अभय सिंह के मुताबिक शोभित के खिलाफ बिठूर, स्वरूपनगर, कल्याणपुर, बर्रा, किदवईनगर, पनकी समेत अन्य थानों में 16 एफआईआर हैं।