फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thief escaped from the lockup in fatehpur

लॉकअप से भाग निकला शातिर चोर, मचा हड़कंप, लापरवाही के आरोप में फंसेंगे कई पुलिसकर्मी

Sat, 22 Dec 2018 11:57 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
thief escaped from the lockup in fatehpur
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर जिले में जेल से पेशी पर आने के बाद लॉकअप से शनिवार को बाइक चोरी का आरोपी फरार हो गया। घटना की शाम को गिनती के दौरान जानकारी से हड़कंप मच गया। एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आरोपी की तलाश और जांच में जुट गई। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।  
विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी जगजीत का पुत्र रामकरन कोर्ट से पेशी पर बंदियों के साथ आया था। उसे लॉकअप में बंद किया गया। पेशी के  दौरान आरोपी रामकरन की तलाश चालू हुई। उसके लॉकअप में न होने की सूचना से हड़कंप मच गया। लॉकअप इंचार्ज नरेंद्र सिंह यादव समेत पुलिस कर्मी उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कोई सुराग नहीं लगा। जेल प्रशासन से बंदी के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस कयास लगाए थी कि वह जेल में हो सकता है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

चोरी की बरामद बाइक के साथ पकड़ा गया था

एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी केडी मिश्रा, कोतवाल विनोद कुमार सिंह पहुंचे। सारे चौकी इंचार्जों को नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश में लगाया गया। थरियांव और हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगाई गई। थरियांव पुलिस ने आरोपी के घर में छापेमारी की है।

आरोपी को तीन माह पहले चोरी की बरामद बाइक के साथ पकड़ा गया था। तभी से जेल में रहा है। आरोपी के भागने में कई पुलिस कर्मी लापरवाही के आरोप में फंसेंगे। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा  रही है। जांच के बाद दोषी कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed