फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The youth who were victims of the accident committed suicide due to depression

Kanpur News: हादसे का शिकार हुए युवकों ने अवसाद में आकर दी जान

Sun, 18 May 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The youth who were victims of the accident committed suicide due to depression
कानपुर। सचेंडी और सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में नौकरी न कर पाने पर अवसाद में आकर दो युवकों ने जान दे दी। दोनों अलग अलग हादसों में घायल हो गए थे। युवकों के शव फंदे से लटकते मिले।
विज्ञापन


हमीरपुर के सुमेरपुर निवासी कुलदीप सिंह चौहान (40) पिछले पांच वर्षों सेे पत्नी और बच्चों के साथ सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर निवासी चचेरे भाई जितेंद्र के घर रह रहे थे। वह ट्रैवल एजेंसी में गाड़ियां चला रहे थे। एक वर्ष पहले हादसे में घायल हो गए, जिसकी वजह से काम न कर पाने में असमर्थ थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक इस वजह से उन्हें अवसाद था।शुक्रवार रात उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार में पत्नी प्रतिभा व दो बेटियां मिष्टी और अक्षिता हैं। वहीं सचेंडी क्षेत्र के धरमंगतपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार (34) एक बिस्किट फैक्टरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी पूनम और डेढ़ साल का बेटा नितिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चार माह पहले हादसे का शिकार हो जाने के कारण वह काम पर नही जा रहे थे। इस कारण काफी अवसाद में थे। शुक्रवार देर रात घर के बाहर रखी झोपड़ी में लटककर जान देदी। सचेंडी और सेन पश्चिम पारा पुलिस ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed