फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man hanged himself in Jalaun, the dead body was found hanging from the rosewood tree

Jalaun Suicide: युवक ने फंदा लगाकर दी जान, शीशम के पेड़ से लटका मिला शव, परिजन बोले- हमें कुछ नहीं पता

Thu, 06 Apr 2023 10:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Apr 2023 10:41 PM IST
सार

Jalaun News: नदीगांव थाना क्षेत्र में शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। मामले में परिजन भी घटना को लेकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। युवक की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
The young man hanged himself in Jalaun, the dead body was found hanging from the rosewood tree
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के कुरचौली गांव में 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते डांग छोलिया के जंगल में शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कुरचौली गांव निवासी रज्जू उर्फ राजकुमार पुत्र रामप्रकाश वर्मा मंगलवार से लापता था।

विज्ञापन

वह खेत की रखवाली करने गया था, देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो अगले रोज बुधवार को उसका शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित डांग में शीशम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना की सूचना नदीगांव पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पटेल, एसआई प्रमोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed