Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lord Narasimha temple illuminated with 500 lamps

Jalaun News: 500 दीपों से जगमगाया नरसिंह भगवान मंदिर

Sun, 08 Nov 2026 08:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lord Narasimha temple illuminated with 500 lamps
फोटो-11-दीपोत्सव मनाते संस्कार भारती के पदाधिकारी। स्रोत-संस्था
उरई। संस्कार भारती की ओर से झांसी रोड स्थित नरसिंह भगवान मंदिर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को 500 दीपों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में संस्कार भारती के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष कीर्ति कुमार दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मंदिर परिसर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। 500 दीपों से सजे मंदिर परिसर का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। दीपोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक विरासत के प्रति आस्था एवं सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान संस्कार भारती के जिला उपाध्यक्ष हरिराम ओमरे, अश्विनी पुरवार, मंत्री राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरिबाबू शुक्ला, मुकेश सक्सेना, दिव्यांशी दीक्षित, दिव्या तिवारी, अनुपम तिवारी, आलोक मिश्रा सहित राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिगंबर नारायण तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed