Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Diyas adorn the home and courtyard; the sky is illuminated by fireworks.

Jalaun News: घर-आंगन में सजे दीप, आतिशबाजी से आसमान रोशन

Sun, 08 Nov 2026 08:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Diyas adorn the home and courtyard; the sky is illuminated by fireworks.
फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
उरई। दीपों का पर्व दीपावली शहर में पूरे उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार की तैयारियां शुरू हो गई थीं। कहीं घरों की साफ-सफाई कर सजावट की गई तो कहीं आंगन में रंगोली सजाकर दीपोत्सव का स्वागत किया गया। शाम होते ही घरों की चौखट, छतों, बालकनी और प्रतिष्ठानों पर दीप जल उठे। रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजे मकान और बाजार रोशनी से नहा उठे। शुभ मुहूर्त में लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ। देर रात तक पटाखों की गूंज और आसमान में बिखरती रंगीन रोशनी से शहर का माहौल उत्सवमय बना रहा।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर बच्चों में सुबह से ही खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े पहनकर बच्चे परिवार के साथ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। महिलाओं ने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली बनाई और मुख्य दरवाजों पर गेंदे के फूलों तथा आम के पत्तों की बंदनवार लगाई। घरों में पकवान बनाए गए। शाम को परिवार के सभी सदस्य एकत्र हुए और विधि-विधान से पूजा की। लोगों ने दीप जलाकर घरों के कोने-कोने को रोशन किया। पूजा के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पहुंचकर भी लोगों ने पर्व की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन


त्योहार का असर बाजारों में भी दिखाई दिया। शहर के घंटाघर, माहिल तालाब, स्टेशन रोड और प्रमुख बाजारों में सुबह से खरीदारों की आवाजाही बनी रही। पूजन सामग्री, मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, फूल-मालाएं, सजावटी झालर, रंगोली और बंदनवार की दुकानों पर भीड़ रही। शाम के समय खरीदारी के लिए निकले लोगों के कारण बाजारों में चहल-पहल और बढ़ गई। मिठाई और पटाखों की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर भीड़ के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दुकानदारों ने भी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाकर ग्राहकों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई और उपहारों से बांटी पर्व की खुशियां

दीपावली पर मिठाई की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। काजू कतली, बर्फी, पेड़ा, बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू और छेना की मिठाइयों की मांग रही। लोगों ने घरों में पूजन के लिए मिठाई खरीदने के साथ रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को देने के लिए गिफ्ट पैक भी खरीदे। आकर्षक डिब्बों में सजी मिठाइयां लोगों की पसंद बनी रहीं। कई दुकानों पर देर रात तक बिक्री होती रही।

दीपक, झालर और फूलों से सजाए घरों के द्वार

घरों को पारंपरिक तरीके से सजाने के लिए मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, रंगोली, विद्युत झालर और सजावटी सामान की खूब खरीदारी हुई। गेंदे के फूलों की माला और आम के पत्तों की बंदनवार से लोगों ने घरों के मुख्य द्वार सजाए। महिलाओं ने पूजा स्थल को भी फूलों और दीपों से आकर्षक रूप दिया। बाजारों में फूलों की अस्थायी दुकानें सजी रहीं। पूजन के लिए कमल के फूल और अन्य सामग्री की भी मांग रही।

फुलझड़ी और अनार से जगमगाया आसमान

शाम को लक्ष्मी-गणेश पूजन के बाद बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। फुलझड़ी, अनार, चकरी और रॉकेट समेत विभिन्न प्रकार के पटाखे जलाए गए। कई परिवारों ने बच्चों के साथ घरों के बाहर और छतों पर आतिशबाजी का आनंद लिया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी बिखरती रही। मोहल्लों और गलियों में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। दीपों की रोशनी, पूजा-अर्चना और आपसी मेल-मिलाप के बीच शहर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


पुलिस लाइन में रंगोलियों के रंगों के बीच जगमगाए दीप, पुलिस परिवार ने मनाई दीपावली

वामा सारथी की अध्यक्ष मंजू रावत की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई रचनात्मकता
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दीपावली के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस परिवार ने रंगोली प्रतियोगिता और दीपोत्सव का आयोजन कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। किसी ने रंगों से आकर्षक रंगोली सजाई तो किसी ने दीप और मोमबत्तियां जलाकर परिसर को रोशन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की अध्यक्ष मंजू रावत ने की। उपाध्यक्ष एंजेला यादव की गरिमामयी उपस्थिति में महिलाओं और बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न रंगों और आकृतियों के माध्यम से आकर्षक डिजाइन बनाए। रंगों से सजी रंगोलियों ने सभी का ध्यान खींचा। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

दीपोत्सव के तहत मंदिर परिसर, क्वार्टर गार्ड और पुलिस लाइन ग्राउंड में दीप और मोमबत्तियां प्रज्वलित की गईं। देखते ही देखते पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियां साझा कीं।


वामा सारथी की अध्यक्ष मंजू रावत ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल, सहयोग और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

फोटो - 10 मिठाई की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed