{"_id":"68a2261066241b84aa0b98d4","slug":"the-water-level-of-ganga-and-ramganga-decreased-difficulties-increased-kanpur-news-c-222-1-ka11004-128448-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटा, दुश्वारियां बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गंगा व रामगंगा का जलस्तर घटा, दुश्वारियां बढ़ीं
Mon, 18 Aug 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 32, राजेपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के बाहर सड़क पर बह रहा बाढ़ का पानी। संवाद
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा में पांच सेंमी जलस्तर कम होने से ग्रामीणों को आस बंधी कि अब बाढ़ से निजात मिल सकेगी। शाम को एक लाख से ज्यादा पानी छोड़े जाने से ग्रामीण भयभीत हैं। बाढ़ से जिले की करीब 2.25 लाख की आबादी प्रभावित है। करीब 250 स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित है, वहीं करीब पांच सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली 10 दिन से बंद है। ग्रामीण बिजली न होने के कारण उमस भरी गर्मी में बीमार हो रहे हैं।
रविवार को गंगा का जलस्तर 10 सेंमी घटकर 137.40 मीटर पर पहुंच गया। रामगंगा नदी का भी जलस्तर कम होकर 136.90 मीटर पर पहुंचा। दोनों ही नदियों का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। गंगा में सुबह 1.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं रामगंगा में 15158 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
गंगापार में राजेपुर विकास खंड के करीब 150 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। चित्रकूट डिप पर बैरिकेडिंंग होने से बदायूं के लिए जाने वाले बड़े वाहनों को भी करीब 50 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। विकासखंड के पूर्वी क्षेत्र का हाल बहुत ही बुरा है। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी भी तरह की सरकारी इमदाद अभी तक नहीं पहुंची है। चारों ओर पानी भरा होने के चलते सांप अन्य जहरीले कीड़ों का भय ग्रामीणों को सता रहा है। वहीं बाढ़ के पानी से हो रही उमस ग्रामीणों को बीमार कर रही है।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबी बिजली लाइन, आपूर्ति बाधित
अमृतपुर। गंगा रामगंगा में आई बाढ़ से तहसील क्षेत्र के 300 गांवों की बिजली बंद चल रही है। ग्रामीणों ने जलशक्ति मंत्री और जिलाधिकारी से बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया।
तहसील क्षेत्र में बाढ़ आने से बिजली व्यवस्था विगत आठ दिनों से पूरी तरह से बंद चल रही है। बाढ़ के पानी में 33 केबी लाइन होने के कारण चालू नहीं हो पा रही है। जेई हरिओम व शिवम तिवारी कर्मचारियों के साथ सप्लाई चालू किए जाने के लिए लगे हुए हैं। रविवार को तहसील स्थित बिजलीघर में भरे पानी को निकलवाया गया। मोटर वोट से 33 केबी की लाइन को चेक किया। कई जगह तार पोल से उतरे मिले, तो कहीं इंसुलेटर खराब पाए गए। जेई हरिओम ने बताया कि 33 केबी लाइन को सही कर बिजली सप्लाई चालू की जाएगी। संवाद
-- -- -- --
पानी भरे गड्ढे में टेंपो पलटा
राजेपुर। गंगा के बढ़े जलस्तर से बाढ़ का पानी कस्बा में भरा हुआ है। सड़क पर पानी भरने से कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। हुल्लापुर से सवारियों से भरा राजेपुर आ रहा टेंपो कस्बे में शर्मा मार्केट के पास पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हालांकि किसी भी यात्री के चोट नहीं आई। सभी यात्री पानी से भीग गए आसपास के दुकानदारों ने दौड़कर सवारियों को बाहर निकाल कर टेंपो सीधा कराया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। (संवाद)
इंजन बंद होने से पुलिया से टकराई मोटर बोट
कंपिल। ग्रामीणों को लेकर जा रहा मोटर बोट बीच मार्ग में बंद हो गया। मोटर बोट बाढ़ की तेज धार में बहकर पुलिया से टकरा गया। जिससे हादसा होने से बाल-बाल बच गया। हालांकि किसी ग्रामीण के चोट नहीं लगी है। क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी राजकिशोर, अनिल कश्यप, फकीरे लाल, कुशल पाल ठाकुर, सुमित अन्य ग्रामीणों सहित रविवार शाम मोटर बोट पर बैठकर पड़ोसी गांव मिसतनी जा रहे थे। गांव से निकलते ही मोटर बोट के इंजन में खराबी आ गई। जिससे मोटर बोट पानी में बंद हो गई। तेज धार में पड़ जाने पर मोटर वोट अनियंत्रित होकर बहबलपुर पुलिया से टकरा गई। मौके पर चीखपुकार मच गई। किनारे पर बैठे ग्रामीणों ने तुरंत पानी में रस्सी डालकर मोटरबोट को किनारे लाकर बांध दिया। हालांकि किसी ग्रामीण के कोई चोट नहीं लगी। संवाद