फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The third accused in the case of theft in Chowki in Fatehpur was also arrested in an encounter

चौकी में चोरी का मामला: तीसरा आरोपी भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Tue, 29 Nov 2022 10:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 10:33 AM IST
सार

बिधनू की न्यू आजाद नगर चौकी में चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहपुर जिले में पुलिस और चोरी करने वाले बदमाश की मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

विज्ञापन
The third accused in the case of theft in Chowki in Fatehpur was also arrested in an encounter
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में कानपुर बिधनू थाने के आजाद नगर चौकी इंचार्ज की पिस्टल समेत अन्य सामान चुराने वाले तीसरे आरोपी को मुठभेड़ के बाद सोमवार रात जहांनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास दरोगा की पिस्टल से चोरी तीन नाइन एमएम कारतूस बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ में शातिर के एक पैर में गोली लगी है। कानपुर पुलिस ने फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा और स्वाट टीम प्रथम प्रभारी अनुरुद्ध द्विवेदी को फरार बदमाश तौफीक कुरैशी के बाइक से बिंदकी ओर जाने का पता लगा।
विज्ञापन

जहांनाबाद थाने के अब्दुलहेपुर के पास बदमाश की टीमों ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद तौफीक को पकड़ा जा सका। एक पैर में गोली लगने से तौफीक घायल हुआ। एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, दरोगा की पिस्टल चोरी से तीन नौ एमएम कारतूस बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह और एएसपी अनिरुद्ध कुमार ने पहुंचकर जांच की। एसपी ने बताया कि तौफीक कानपुर चकेरी थाने के  चिश्तीनगर का रहने वाला है। दस दिन पहले चौकी प्रभारी आजादनगर सुधाकर पांडेय का चौकी स्थित कमरे से बक्सा चोरी हो गया था।

बक्से में सरकारी पिस्टल, कारतूस, वर्दी समेत अन्य सामान था। कानपुर पुलिस ने सर्विस पिस्टल और कुछ कारतूसों के साथ तौफीक के साथियों शेखू, फैज को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। तीसरा तौफीक भाग निकला था। तौफीक पर कानपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इलाज के बाद तौफीक को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed