फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The mining inspector did not send the report even after five days of depositing the fine.

Kanpur News: खनन निरीक्षक ने जुर्माना जमा करने के पांच दिन बाद भी नहीं भेजी थी रिपोर्ट

Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The mining inspector did not send the report even after five days of depositing the fine.
उन्नाव। एंटी करप्शन टीम द्वारा तीन दिन पहले खनन विभाग के लिपिक सहित तीन को 20 हजार की घूसखोरी में पकड़े जाने के मामले में अब निरीक्षक भी सवालों के घेरे में आ गए हैं। पीड़ित वाहन स्वामी ने एंटी करप्शन टीम को दिए गए शिकायतीपत्र में खनन निरीक्षक पर जुर्माना जमा करने के पांच दिन बाद भी डीएम को रिपोर्ट न भेजने का आरोप लगाया है। एफआईआर में इसका जिक्र किया है।
विज्ञापन


23 जुलाई को एंटी करप्शन टीम ने खनन विभाग से घूसखोरी में विभागीय लिपिक संतोष कुशवाहा और अमित कुमार व रजनीकांत शर्मा को पकड़ा था। मामले में एंटी करप्शन के निरीक्षक विनोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें वाहन मालिक के शिकायतीपत्र का हवाला देते हुए बताया था कि लखनऊ निवासी शिकायतकर्ता अभिनव सिंह ने 21 जुलाई को थाना भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को पत्र दिया था। इसमें बताया था कि उनके मौरंग लदे वाहन को 16 जुलाई की सुबह आठ बजे बक्सर में एआरटीओ ने पकड़कर थाना बारासगवर में खड़ा करा दिया था। एआरटीओ द्वारा किए गए चालान का जुर्माना उन्होंने जमा कर दिया था। इसके बाद एआरटीओ में वाहन को रिलीज के लिए अवमुक्त प्रमाणपत्र दे दिया था। इसके बाद भी इसकी रिपोर्ट खनन निरीक्षक ने डीएम को नहीं भेजी। जबकि नियमानुसार तुरंत रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए थी। इसी कारण खनन विभाग में उनका वाहन रिलीज आर्डर लटकाए रखा गया और जारी करने के नाम पर 20 हजार की घूस मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed