फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The issue of Teen Talaq falls in this category

तीन तलाक क्याें है मुस्लिमों के लिए गैरजरूरी मामला, जानिए क्या है माजरा

Mon, 07 May 2018 10:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 07 May 2018 10:51 AM IST
सार

What is teen talaq

विज्ञापन
The issue of Teen Talaq falls in this category
डेमाे पिक

विस्तार

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और प्रवक्ता मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने कहा है कि अगर तीन तलाक पर सरकार अध्यादेश लाती है तो बोर्ड कोर्ट जाएगा। यह बिल संसद के उच्च सदन में पास नहीं हो सका है।
विज्ञापन


यह मुस्लिमों के लिए गैरजरूरी मामला है। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं लोकसभा में पास हुए इस बिल के प्रावधानों के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह रविवार को हक एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम में सिविल लाइंस के रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में बतौर अतिथि शामिल हुए थे।
विज्ञापन


मौलाना रहमानी ने एएमयू में पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर चल रहे विवाद पर कहा कि यह एएमयू में ज्यादती की गई है। यह तस्वीर वहां आजादी के पहले से लगी थी। आए दिन भारत के अखबारों में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं की फोटो छपती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद और भारत की अन्य प्रमुख इमारतों में भी जिन्ना की तस्वीर लगी है। एएमयू विवाद सिर्फ राजनीतिक मकसद के लिए उठाया गया है। हिंदू-मुसलमानों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है। एएमयू में हुए विवाद पर सरकार का रुख अस्वीकार्य है।


अगर जिन्ना की तस्वीर लगाना कानूनन जुर्म है और कानून इसकी अनुमति नहीं देता है तो उनकी तस्वीर लगाने पर प्रतिबंध लगना चाहिए। बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मंदिर विवाद पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रहा यह मामला आस्था का नहीं बल्कि मिल्कियत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed