फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The family members slept while the thieves stole cash and jewellery.

Kanpur News: सोते रहे परिजन नकदी व जेवर चोरी कर ले गए चोर

Wed, 31 Dec 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The family members slept while the thieves stole cash and jewellery.
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में सोमवार रात को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह उठने पर कमरों में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की।
विज्ञापन

पहाड़पुर निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी के घर में सोमवार रात को घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लिए। सुबह छह बजे के करीब सोकर उठी उनकी बहन ज्ञानदेवी ने घर में सामान बिखरा देख घटना की जानकारी परिजन को दी। ज्ञानदेवी ने बताया कि भाई ज्ञानेंद्र सिंह अविवाहित हैं। गांव में वह मां भगवान श्री के साथ रहते हैं। मां की तबीयत खराब होने के चलते वह 10 दिन पहले मायके आई थी। चोर घर में रखे धान बिक्री के 50 हजार रुपये, करीब एक से डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ परिजन से पूछताछ की है। परिवार के लोगों ने सोमवार रात को चोरों के घर के बगल में खड़े पेड़ के सहारे घर में दाखिल होने की आशंका जताई है। रसूलाबाद थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिक दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed