फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The doors of the temples were closed from 12 noon, people saw the blood moon

Kanpur News: दोपहर 12 बजे से बंद रहे मंदिरों के पट, लोगों ने देखा ब्लड मून

Mon, 08 Sep 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The doors of the temples were closed from 12 noon, people saw the blood moon
चंद्र ग्रहण का दृश्य। - फोटो : संवाद
कानपुर। रविवार को चंद्रग्रहण का असर शहर के धार्मिक स्थलों पर भी दिखा। परंपरा के अनुसार सूतक काल लगते ही शहर के प्रमुख मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दोपहर 12 बजे के बाद ही बंद कर दिए गए। अब कपाट सोमवार सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद खोले जाएंगे। इसके बाद मंदिर में शुद्धिकरण और विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन

धर्मशास्त्रों के अनुसार ग्रहण अशुद्ध समय माना जाता है। इसी वजह से मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन रोक दिए जाते हैं। इस दौरान केवल जप, ध्यान और पाठ को ही शुभ माना जाता है। रविवार देर रात आकाश में अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली। रात 9:57 बजे शुरू हुआ पूर्ण चंद्र ग्रहण करीब तीन घंटे 28 मिनट चला और देर रात 1:26 बजे समाप्त हुआ। रात 11:41 बजे ग्रहण का शिखर समय रहा जब चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में ढक गया और गहरी लालिमा से नहा गया। इस कारण इसे ब्लड मून भी कहा गया। पूर्ण अवस्था में चंद्रमा नारंगी-लाल रंग का दिखाई दिया। यह दृश्य पूरे कानपुर में स्पष्ट देखा गया।
विज्ञापन

शहरों और कस्बों में लोग छतों व खुले मैदानों में रात तक जुटे रहे। खगोल विज्ञान संस्थानों और क्लबों ने दूरबीन से लाइव दर्शन कराए गए। सोशल मीडिया पर ब्लड मून की तस्वीरें और वीडियो खूब साझा हुए। ग्रहण से पूर्व दोपहर 12:57 बजे से ही सूतक काल लग गया था। इस दौरान भोजन, पूजा और शुभ कार्य वर्जित रहे। ग्रहण समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने स्नान और दान-पुण्य किया। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में आचार्य पुजारी पहले गंगाजल और मंत्रोच्चारण से शुद्धिकरण करेगे। इसके बाद आरती और विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed