फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश शासन के दो अफसरों पर चलेगा छेड़छाड़ का केस, जानिए क्या है पूरा मामला 

Fri, 18 May 2018 06:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 May 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
Tempared Case against two officer of up government
डेमो पिक
विशेष अदालत एससी/एसटी के न्यायाधीश सैय्यद सरवर हुसैन रिजवी ने उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव और उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधक अकादमी के डिप्टी डायरेक्टर की अपील बुधवार को खारिज कर दी। दोनों अधिकारियों ने छेड़छाड़ के मामले में दाखिल परिवाद को खारिज करने की अपील की थी। उनके खिलाफ इस मुकदमे की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। विशेष अदालत ने सीजेएम कोर्ट के फैसले को बहाल रखा है। अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ और धमकी का मुकदमा चलेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी...
 
Tempared Case against two officer of up government
डेमो पिक
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाने के एक गांव की महिला ने 2007 में वकील हरिनाथ सिंह के माध्यम से जिले में तैनात तत्कालीन एडीएम जेपी चौरसिया (वर्तमान में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन) और नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार यादव (वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधक अकादमी) के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था। कोर्ट ने अपना पक्ष रखने के लिए दोनों अफसरों को तलब किया। इनके हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हुए। 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः सुनवाई विशेष अदालत एससीएसटी में हुई...
Tempared Case against two officer of up government
डेमो पिक
इस पर जेपी चौरसिया और संजय यादव ने मुकदमा खारिज करने के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें महिला के आरोपों को गलत बताया गया था। तत्कालीन सीजेएम ने 18 अगस्त 2017 को दोनों अधिकारियों का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। दोनों अधिकारियों ने इस आदेश के खिलाफ वकील महेश यादव के माध्यम से जिला जज की कोर्ट में अपील दाखिल की। यहां से केस ट्रांसफर किए जाने पर इसकी सुनवाई विशेष अदालत एससीएसटी में हुई। 
बुधवार को न्यायाधीश ने अधिकारियों की अपील खारिज कर सीजेएम के 18 अगस्त के आदेश को बरकरार रखा। अब इन पर छेड़छाड़ व धमकी का मुकदमा सीजेएम कोर्ट में चलेगा।  
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः क्या है पूरा मामला...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tempared Case against two officer of up government
डेमो पिक
यह था मामला
दर्ज कराए गए परिवाद में महिला ने आरोप लगाया था कि जेपी चौरसिया ने नौकरानी का काम दिए जाने के लिए एक दिन शाम उसे अपने घर पर बुलाया। जब वह उनके घर पर पहुंची तो वहां संजय यादव भी थे। दोनों अधिकारियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर धमकाया और घर से भगा दिया। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज न करने पर उसने अदालत की शरण ली थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed