फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Case: एसओ-दरोगा की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, CBI कर सकती है इनसे पूछताछ

Fri, 18 May 2018 06:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 May 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
rape accused MLA Kuldeep sengar's case update
मामले में तत्कालीन थानेदार व दरोगा की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
किशोरी से दुष्कर्म व उसके पिता की हत्या के मामले में तत्कालीन थानेदार व दरोगा की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है। किशोरी के पिता के इलाज व मेडिकल में लापरवाही बरतने पर शासन ने सीएमएस व ईएमओ को निलंबित कर दिया था। अब दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद जिला अस्पताल के कुछ डाक्टर सीबीआई के निशाने पर होने की खासी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई जल्द ही इनसे पूछताछ कर सकती है।



 
rape accused MLA Kuldeep sengar's case update
तत्कालीन थानेदार व दरोगा की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने माखी थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया व दरोगा कामता प्रसाद सिंह को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को किशोरी के पिता की हत्या की साजिश व साक्ष्यों को नजरअंदाज करने के आरोपों पर शासन ने निलंबित किया था। दो पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली है।


विधायक प्रकरण में शासन ने सीएमएस डा. डीके द्विवेदी व ईएमओ डा. प्रशांत को लापरवाही के आरोप में पहले ही निलंबित कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में निलंबित व ड्यूटी पर मौजूद रहे डाक्टर सीबीआई के रडार पर हैं। जल्द ही इनसे पूछताछ हो सकती है।

आगे की स्लाइड में- सीबीआई ने ली एक्सरे की मूल प्लेट--
 
rape accused MLA Kuldeep sengar's case update
उन्नाव रेप केस
विधायक प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई गुरुवार को पाक्सो कोर्ट पहुंची। सीबीआई ने जून 2017 में दर्ज कराए गए मुकदमा अपराध संख्या 316/17 में किशोरी के कराए गए एक्सरे की मूल प्लेट हासिल की। सीबीआई ने दो गवाहों के बयान की नकल भी ली है। दो दिन पहले सीबीआई ने बयान की नकल के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। 

आगे की स्लाइड में-  जेल के डाक्टरों के बयान पर जताई आपत्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
rape accused MLA Kuldeep sengar's case update
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
विधायक सेंगर प्रकरण में सीबीआई ने जेल के डाक्टरों के बयान पर आपत्ति जताई है। सीबीआई ने तीन दिन पूर्व किशोरी के पिता की हत्या के मामले में जेल के डाक्टरों से पहले से तय प्रारूप पर जवाब मांगा था। अधिकारी जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। सीबीआई के अधिकारियों ने डाक्टरों से तय प्रारूप पर जवाब कंप्यूटर से टाइप कराने के बाद सौंपने के लिए कहा है।
जिला अस्पताल के डाक्टरों से बयान लेने के बाद सीबीआई ने सोमवार को जेल के डाक्टरों से बयान मांगे थे।

सीबीआई ने जेल के डाक्टरों का बयान लेने के लिए उन्हें एक लिफाफा उपलब्ध कराया था। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने सीबीआई को बंद लिफाफों में डाक्टरों के बयान उपलब्ध कराए। सीबीआई ने इन बयानों पर आपत्ति जताई है। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि डाक्टर अपने बयान तय प्रारूप पर कंप्यूटर से टाइप कराकर दें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed