रोजगारपरक कोर्स में लें एडमिशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर रिजल्ट से आसान होगी भविष्य की राह
कानपुर (ब्यूरो)। आईसीएसई और आईएससी का रिजल्ट बेहतर आता है। इसको लेकर स्टूडेंट और उनके माता-पिता उत्साहित हैं। रिजल्ट 100 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है। ज्यादातर स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन से पास होंगे। अच्छा रिजल्ट ही आगे की राह आसान करेगा। बता देें दोनों ही कक्षाओं (10वीं और 12वीं) में शहर के करीब नौ हजार स्टूडेंटों ने एग्जाम दिया है।
ऐसे बनेगी मेरिट
10वीं ः अंग्रेजी के साथ ही टॉप मार्क्स वाले अन्य चार सब्जेक्ट के मार्क्स का पर्सेंटेज आपस में जोड़ा जाएगा। इसके बाद पांच से डिवाइड करने पर टोटल पर्सेंटज आ जाएगा।
12वीं ः अंग्रेजी के साथ ही टॉप मार्क्स वाले अन्य तीन सब्जेक्ट के मार्क्स के पर्सेंटेज को आपस में जोड़कर चार से डिवाइड करना होगा। इसके बाद जो भी आंकड़ा आएगा, वह आपका पर्सेंटेज होगा।
काउंसलिंग की तैयारी
स्कूलोें में स्टूडेंटों की काउंसलिंग की तैयारी की गई है। 12वीं कक्षा के जिन स्टूडेंटों को कम मार्क्स मिलेंगे, उन्हें एडमिशन के बेहतर विकल्प बताए जाएंगे। माता-पिता और अभिभावकों को भी समझाया जाएगा कि स्टूडेंटों पर ज्यादा मार्क्स लाने का दबाव न डालें। जो मार्क्स मिले हों, उसी पर स्टूडेंट को शाबाशी दी जाए।
इन स्कूलों को बेहतर रिजल्ट की उम्मीद
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर, डॉ. वीरेेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी, शीलिंग हाउस, मर्सी मेमोरियल, द चिंटल्स, मदर टेरेसा, बृज किशोरी,
साउथ सिटी, एसजे, गुरु हरराय, हडर्ड, स्वराज इंडिया और यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सहित अन्य।