फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sucide

वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide - फोटो : PUKHRANYA
बरौर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में शनिवार की रात एक वृद्ध ने घर के बरामदे की बीम से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह पानी भरने गए एक किशोर ने शव लटकता देख कर शोर मचाया। पुलिस ने पहुंच कर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मृतक के बेटे की फौती सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि बहू की मौत के बाद वह मानसिक रूप से तनाव में थे।
विज्ञापन

मीनापुर गांव निवासी वेदप्रकाश सचान (70) ने शनिवार रात घर के अंदर बरामदे में बीम से रस्सी के सहारे फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह पड़ोस का किशोर दरवाजे के सामने लगे नल से पानी भरने गया था। दरवाजा खुला देखकर वह अंदर चला गया। जहां पर शव लटकता देखकर वह चीखता हुआ बाहर निकला। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

अकबरपुर से मृतक की पत्नी कुसुमलता व बेटा सुदीप पहुंचे। सुदीप ने बताया कि अकबरपुर में मेडिकल स्टोर है। 10 नवंबर को उसकी पत्नी निधि सचान की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां कुसुमलता उसके यहां अकबरपुर में रह रहीं थी। पिता घर में अकेले रहकर खेती की देखरेख कर रहे थे। रविवार को गांव के लोगों ने फांसी लगा लेने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष विक्रमसिंह ने बताया कि मीनापुर निवासी वेदप्रकाश सचान ने आत्महत्या कर ली है। बेटे सुदीप की फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

sucide

sucide- फोटो : PUKHRANYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed