{"_id":"527766be82cb18de8b53304ebf7b382d","slug":"subhashini-punia-favoured-dalits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाषिनी, पुनिया ने की दलितों की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाषिनी, पुनिया ने की दलितों की वकालत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने दलितों की जमकर वकालत की। उन्होंने कहा कि यूपी में दलितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसके लिए दलितों का एकजुट होना आवश्यक है।
परेड स्थित शिक्षक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पुनिया ने दलितों से कहा कि यदि उन्हें कोई भी अधिकारी या कर्मचारी परेशान करता है, तो वे सीधे आयोग को शिकायत कर सकते हैं। मामला जांच में सही पाया जाता है तो परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुभाषिनी अली ने कहा कि दलितों का सम्मान उनकी एकता में है। इस मौके पर भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष धनीराम बौद्ध ने कहा कि प्रदेश में दलितों के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी इस मामले में दखल देने की मांग किया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ दलितों को वस्त्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम को विजय चौरसिया, डा. शेख सिराज, शैलेंद्र कुमार, राधेश्याम वर्मा, एसडी सैनी, रामबाबू कनौजिया, उदयराज यादव, रियाज कासमी, मौलाना शाकिर, अब्दुल कादिर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय सागर और अध्यक्षता देवेंद्र सिंह ने की।
बंडारू दत्तात्रेय पर दर्ज हो एफआईआरः पुनिया
कानपुर। पीएल पुनिया ने कहा है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या के मामले में विवि के कुलपति और केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
आयोग ने इसकी जांच के लिए कुलपति के अलावा तेलंगाना के मुख्य सचिव, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त और गुंटूर जिले (बेमूला यहीं का रहने वाला था) जिला कलक्टर को नोटिस जारी किया है। पुनिया ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार से यह भी मांग की है कि बेमुला के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
परिवार के किसी एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाए। रोहित को फेलोशिप के रूप में मिलने वाली धनराशि को विवि ने कई महीने से रोक दिया था। फेलोशिप की बकाया राशि विवि से देने की मांग भी उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो दलितों को आगे बढ़ते देखना पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने इस मसले में विवि के निलंबित चार छात्रों को बहाल करने की भी मांग की।