उन्नाव जिले में सिविल लाइन बंदूहार मोहल्ले में घर के अंदर रविवार रात हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतका के बेटे और बेटी ने ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या की थी। दोनों में पहले बोलचाल नहीं थी, लेकिन दो साल से काफी नजदीकी थी और शादी करना चाहते थे।
मां इस रिश्ते के खिलाफ थी और बेटी की दूसरी जगह शादी तय की थी। दोनों ने योजना बनाकर मां की हत्या कर दी। सदर कोतवाली के बंदूहार मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट जयप्रकाश बहादुर के मकान में चार महीने से किराए पर रह रही शशी (41) का खून से लथपथ शव मिला था।
साथ रहने वाली उसकी 20 वर्षीय बेटी पूजा लापता थी। रविवार रात एक युवक भी उनके यहां देखा गया था। वह भी घटना के बाद से लापता था। मकान मालिक से तहरीर लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।
2 of 9
unnao murder case
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना स्थल के पास एक घर से मिले सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवक और युवती (सौतेले भाई-बहन) एक साथ जाते दिखे थे। पुलिस सर्विलांस की मदद से उन तक पहुंच गई। दोनों दिल्ली भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
3 of 9
unnao murder case
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक साथ दिखे मृतका के साथ रहने वाली तीसरे पति रज्जन सिंह की बेटी पूजा और मृतका के दूसरे पति अजगैन के लालपुर गांव निवासी परशुराम से जन्मे बेटे शिवम की तलाश में जुटी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
4 of 9
unnao murder case
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन मां शशी इसमें बाधक थीं। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उनकी हत्या की योजना बनाई। हत्यारोपी शिवम के मुताबिक मां शराब की लती थी। रविवार रात उसे मीट खिलाया और शराब पिलाई।
5 of 9
Unnao murder case
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं और शादी करना चाहते थे। लेकिन मां शशी इसमें बाधक थीं। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने उनकी हत्या की योजना बनाई। हत्यारोपी शिवम के मुताबिक मां शराब की लती थी। रविवार रात उसे मीट खिलाया और शराब पिलाई।