{"_id":"68e02b32125bfa8c9609def4","slug":"six-buses-carrying-passengers-without-permit-seized-four-challaned-kanpur-news-c-220-1-ka21001-132467-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिना परमिट सवारी बैठाने वाली छह बस सीज, चार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिना परमिट सवारी बैठाने वाली छह बस सीज, चार का चालान
Sat, 04 Oct 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। परिवहन विभाग की टीम ने बिना परमिट व अधूरे कागजातों के साथ सवारी लेकर चल रहीं बसों पर शुक्रवार को कार्रवाई की है। इनमें छह बसों को पकड़ सीज किया गया है, जबकि चार का चालान किया गया है। विभाग के मुताबिक संचालकों से 3.5 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।
एक तरफ परिवहन निगम की रोडवेज बसों को यात्री नहीं मिल रहे है। इससे इनका लोड फैक्टर नहीं निकल पा रहा और घाटे में चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ अन्य जनपद व राज्य की बसें बिना परमिट जिले में प्रवेश कर सवारियों को बैठा मोटा मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। यह सवारी बैठाने व अधिकारियों की नजरों से बचने के चक्कर में तेज गति से चलते हैं। ऐसे में मार्ग दुर्घटना होने की भी आंशका बनी रहती है।
एआरटीओ प्रशासन प्रशांत तिवारी ने बताया कि एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव व पीटीओ के साथ बारा जोड़ व भोगनीपुर में चेकिंग करते हुए 10 बसों पर कार्रवाई की गई है। इन बसों में वैध परमिट नहीं पाया गया है। जबकि कई में तो फिटनेस समाप्त होना पाया गया है। इस पर चार का चालान करने के साथ छह सीज की गई हैं। आगे भी नियमों की अनदेखी कर चलने वाली बसों पर कार्रवाई की जाएगी।