{"_id":"582bdb764f1c1b7b388ff3b7","slug":"seventy-percent-of-fruit-business-goes-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 फीसदी घटा फलों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 फीसदी घटा फलों का कारोबार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 Nov 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से फलों, सब्जियों का कारोबार लगभग 70 फीसदी घट गया है। सब्जियों का कारोबार भी चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है। आलू, प्याज, टमाटर तक के दाम घट गए हैं। फल, सब्जी आढ़तियों ने इस कच्चे कारोबार को नोटबंदी की हद से बाहर करने की मांग की है।
500-1000 के नोट बंद होने से रोजमर्रा की जरूरतों वाला सब्जी, फल कारोबार बुरी तरह चौपट हो रहा है। संयुक्त व्यापार मंडल चकरपुर के महामंत्री नीतू सिंह ने बताया कि इस थोक मंडी में एक हफ्ते पहले तक छोटी एवं बड़ी 700-800 गाड़ियां आती थीं, उनकी संख्या घटकर डेढ़ - दो सौ रह गई है। कश्मीरी सेव, महाराष्ट्र में अनार, केले आदि के जो आर्डर पहले से बुक हैं, उस माल की आवक तो घट ही गई है।
ट्रक वाले भी 500-1000 के नोट लेने को राजी नहीं हैं। इसलिए माल की बुकिंग बंद कर दी गई है। इस वजह से नागपुर और आसपास से आने वाली मुसम्मी के आर्डर ही नहीं दिए जा रहे हैं। मंगलवार को इसका एक ट्रक भी नहीं आया। कुछ दिन और यही हालत रहे तो मंडी में कारोबार चौपट होने की आशंका है।
विज्ञापन
ऐसे बिगड़ा कारोबार
सब्जी/फल एक हफ्ते पहले रोज आते थे ट्रक अब
सेव 35-40 10-12
अनार 5-6 2
केले 5-6 2
मुसम्मी 5 0
आलू 200 100
टमाटर 3-4 किसी-किसी दिन एक ट्रक
प्याज 20-25 10-15
हरी सब्जियां 400-500 छोटी गाड़ियां 100-150