फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Service of junior engineer terminated due to indecency with complainant

Kanpur News: शिकायतकर्ता से अभद्रता पर अवर अभियंता की सेवा समाप्त

Sat, 07 Feb 2026 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Service of junior engineer terminated due to indecency with complainant
कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को स्ट्रीट लाइट ठीक करने के बजाय शिकायतकर्ता से अभद्रता करने वाले जोन-3 के आउटसोर्स अवर अभियंता अतुल सिंह की सेवा समाप्त कर दी। साथ ही मार्गप्रकाश विभाग के प्रभारी अधिकारी विद्यासागर यादव को शिथिल पर्यवेक्षण के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कर्रही निवासी रोहित कोचर ने अपने घर के सामने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायत की थी। नगर आयुक्त ने 22 जनवरी को नागरिकों की समस्याएं सुनकर 24 घंटे में निस्तारण के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि अवर अभियंता ने खराब और सही दोनों लाइटों की फोटो मंगवाकर केवल चालू लाइटों की तस्वीर भेजकर प्रकरण का निस्तारण दिखा दिया। दोबारा संपर्क करने पर शिकायतकर्ता से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। मामला जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर भी पहुंचा। नगर आयुक्त ने छह फरवरी को शिकायतकर्ता से बात करने के बाद अतुल सिंह की सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed