{"_id":"5f22f1281b08151dc54a38d3","slug":"seeing-the-crowd-in-rakhi-shop-inspector-beat-shopkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: राखी की दुकान में भीड़ देख दरोगा ने दुकानदार को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: राखी की दुकान में भीड़ देख दरोगा ने दुकानदार को किया लहूलुहान
Thu, 30 Jul 2020 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराता दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में थाना खन्ना के सब इंस्पेक्टर अंबुज शर्मा ने बाजार में राखी दुकानदार पर सामाजिक दूरी का अनुपालन न करने की बात कह उस पर मोबाइल से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मामला बिगड़ता देख दरोगा दुकानदार को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना ले गया। जहां पर मरहम पट्टी के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई। दरोगा की इस तानाशाही से लोगों में खासा आक्रोश है।
उल्लेखनीय है कि तीन माह पहले महोबा कोतवाली में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात अंबुज शर्मा ने ही मंडी समिति महोबा में भीड़ देखकर व्यापारियों की डंडे से पिटाई कर दी थी। इस पर पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बहाल होने के बाद उन्हें थाना खन्ना भेजा गया। जहां पर उन्होंने राखी दुकानदार को लहूलुहान कर दिया। एसपी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।