फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Samples of vegetable spices of branded companies failed, insects were found, supply from factories was banned

Kanpur: ब्रांडेड कंपनियों के सब्जी मसालों के नमूने फेल, कीड़े मिले… सभी कारखानों से सप्लाई पर लगा दी गई रोक

Sat, 27 Jul 2024 01:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:48 PM IST
सार

Kanpur News: एक सप्ताह पहले नमूनों की जांच रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिली तो 23 नमूने फेल होने की रिपोर्ट आई। ऐसे मसाले खाने से आंसू आना, खांसी, हृदय, लिवर और किडनी पर प्रभाव पर सकता है। अब खाद्य विभाग सभी के खिलाफ एडीएम सिटी कोर्ट में वाद दायर करेगा।

विज्ञापन
Samples of vegetable spices of branded companies failed, insects were found, supply from factories was banned
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में ब्रांडेड कंपनी के गरम मसाला, चिकन मसाला, सब्जी मसाले खा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। स्वाद के लिए आपलोग जिन ब्रांडेड मसालों का प्रयोग दाल, सब्जी में कर रहे हैं ये सेहत के लिए हानिकारक हैं। जांच में इनमें कीड़े निकले हैं। यह खुलासा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में हुआ है। शासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि विभाग ने मई में अभियान चलाकर शहर की 13 मसाला फैक्टरियों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

विज्ञापन

अलग-अलग कारखानों से करीब 33 सब्जी मसालों के नमूने लिए थे। सभी जांच के लिए लैब भेजे गए थे। एक सप्ताह पहले नमूनों की जांच रिपोर्ट खाद्य विभाग को मिली तो 23 नमूने फेल होने की रिपोर्ट आई। ऐसे मसाले खाने से आंसू आना, खांसी, हृदय, लिवर और किडनी पर प्रभाव पर सकता है। अब खाद्य विभाग सभी के खिलाफ एडीएम सिटी कोर्ट में वाद दायर करेगा।
विज्ञापन

इसके बाद जुर्माना तय होगा। जानकारों ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के मसाले गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, वाराणसी, फतेहपुर, बहराइच समेत कई शहरों में बेचे जा रहे हैं। सहायक खाद्य आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि बड़ी कंपनियों के मसालों समेत अन्य कंपनियों के 23 नमूनों में कीड़े, दूषित पदार्थ मिला है। इनकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed