{"_id":"59b118ff4f1c1bf97f8b4b18","slug":"samajwadi-protest-against-chief-minister-yogi-adityanath-at-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM योगी आदित्यनाथ के कानपुर आने पर सपाइयों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी आदित्यनाथ के कानपुर आने पर सपाइयों ने काटा हंगामा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानपुर आगमन पर गुरुवार सवेरे से ही शहर भर में सपाइयों की हलचल रही। सीएम योगी से मिलने के लिए सपाई नेता जगह-जगह कोशिश करते नजर आए लेकिन उनकी ये इच्छापूर्ति होते दिखाई नहीं दी। फिर शुरू हुआ असल ड्रामा...
Trending Videos
सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी के घर के बाहर उन्हें रोकने के लिए कमांडों तैनात
- फोटो : अमर उजाला
सपाइयों की हसरत पूरी न होने पर वे विरोध करने पर उतारू हो गए। कई जगह सपाई नेताओं की पुलिस से झड़प हो गई। कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी को उन्हीं के घर में रोक दिया गया। इस पर अमिताभ ने जब कारण जानना चाहा तो उन्हें बस इतना जवाब मिला कि सीएम आ रहे हैं इसलिए आपको रोक दिया गया है।
कानपुर में अपने निवास पर समर्थकों के साथ सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपाइयों ने नारे लगाए 'योगी बाबा डरता है पुलिस को आगे करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर मोती झील पर सीएम योगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बाजपेयी समर्थक बोले हमारे नेता का जुर्म सिर्फ इतना कि वे गरीबो की बिजली पानी की आवाज़ लोकतांत्रिक तरीके से सीएम योगी तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन अफसोस तानशाह ने रुकवा दिया। हम डरने वाले नही जाएंगे ज़रूर।
विज्ञापन
पुलिस से उलझते इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा विधायक इरफान सोलंकी सीएम योगी से मिलने कानपुर की चंद्र शेखर आजाद यूनिवर्सिटी (सीएसए) पहुंचे। यहां उन्हें भी पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इस पर विधायक जी भड़क गए। कई देर पुलिस अधिकारियों से उनकी बहस होती रही।