{"_id":"59b0d6cc4f1c1be17f8b487a","slug":"bomb-found-in-farrukhabad-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में टाइम बम मिलने की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में टाइम बम मिलने की सूचना से हड़कंप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में बम मिलने से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार सवेरे टाइम बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार सवेरे यहां एक लेखपाल के घर के बाहर में यह बम रखा मिला।
लेखपाल के घर के बाहर मिला बम
- फोटो : अमर उजाला
चबूतरे पर रखा मिला जिंदा बम
शहर कोतवाली मोहल्ला के इस्माइलगंज साहनी इलाके में बम को लेकर सनसनी फैल गई। इसके ठीक पास में डीआईसी स्कूल है, जहां लेखपाल रविंद्र वर्मा का घर भी है। उन्हीं के घर के बाहर चबूतरे पर यह बम रखा मिला है।
गुरुवार सवेरे लेखपाल की मां उर्मिला देवी सुबह उठकर जब घूमने के लिए निकली तो उनकी नजर इस पर पड़ी। बम को देखकर उन्हें लगा कि यह किसी बच्चे की शरारत है। उन्होंने इसकी सूचना अपने बेटे रविंद्र को दी। उन्होंने इसके बारे में अपने बेटे रविंद्र को सूचित किया।
बाद में पुलिस वहां पहुंची तो मौके पर जमघट लगा था। अभी भी मौके पर भीड़ जमा है। सुरक्षा के लिहाज से बम के आस-पास पानी के ड्रम भरकर रख दिये गये हैं। बड़ी बात ये कि बम मिलने के तीन घंटे बाद भी पुलिस का आला अधिकारी मौके पर नही आए हैं।

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस तो लगा मिला जमघट
- फोटो : अमर उजाला
लाल टेप में बंधी किसी चीज पर बंधी है एक टाइमर वॉच
बरेली से बम निरोधक दस्ता मंगाया गया है। बम निरोधक दस्ता आने में अभी देर लगने वाली है। बताया जा रहा है कि पहले कानपुर से बम निरोधक दस्ता मंगाने के लिए फर्रुखाबाद पुलिस ने बात की थी लेकिन आज कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा होने के चलते दस्ता बरेली से बुलाना पड़ा।

तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा बम निरोधक दस्ता
- फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचा कोई
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदिग्ध वस्तु की जांच की। बम को लाल रंग के टेप से लपेटा गया था। उसके ऊपर एक घड़ी भी लगी थी। लेकिन घड़ी बंद बताई जा रही है।
पुलिस टीम के प्रभारी बाद कोमल सिंह का कहना है टाइम बम बनाने की जो प्रक्रिया होती है, वह पूरी कर के बम तैयार किया गया है। बरेली से बम डिफ्यूज दस्ते को बुलाया गया है। उसके बाद ही उसकी क्षमता का पता चल सकेगा"।