फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा से हलचल, बूथ सम्मेलन से सपा मजबूत करेगी धरातल

Wed, 03 Oct 2018 04:52 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Oct 2018 04:52 PM IST
सार

- कैंट विधानसभा क्षेत्र में पहला सम्मेलन आज
 

विज्ञापन
Samajwadi Party preparing for Lok Sabha elections
अखिलेश व शिवपाल यादव की फाइल फोटो
समाजवादी पार्टी बूथ सम्मेलनों का आयोजन करके अपना धरातल मजबूत करेगी। सपा के पुराने समर्थकों से संबंध मजबूत किए जाएंगे। नए युवाओं को पार्टी संगठन से जोड़ा जाएगा। बूथ सम्मेलनों में उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर खास नजर रखी जाएगी जो असंतुष्ट हैं, उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 
Samajwadi Party preparing for Lok Sabha elections
अखिलेश व शिवपाल यादव
इस कड़ी में पहला बूथ सम्मेलन कानपुर के कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रहे मोहम्मद हसन रूमी की अगुवाई में होगा। शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेकुलर मोर्चा की सक्रियता के मद्देनजर सपा ने खास सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
Samajwadi Party preparing for Lok Sabha elections
अखिलेश व शिवपाल यादव
पार्टी हाई कमान के निर्देश के बाद नगर के महानगर इकाई ने कानपुर के कैंट, सीसामऊ, गोविंदनगर, आर्यनगर और किदवईनगर के बूथ सम्मेलनों की कार्ययोजना बनाई है। इनकी जिम्मेदारी विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों समेत संगठन के पदाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi Party preparing for Lok Sabha elections
अखिलेश व शिवपाल यादव
कैंट विधानसभा क्षेत्र से बूथ सम्मेलन की शुरुआत के पीछे मंशा अगले चुनाव में सीट पर काबिज होना है। विधानसभा के कई क्षेत्र मुस्लिम बहुल हैं। इसी से सपा यहां अपनी जड़ें मजबूत करना चाहती है।
विज्ञापन
Samajwadi Party preparing for Lok Sabha elections
शिवपाल सिंह यादव
महानगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन खान ने बताया कि 4 अक्तूबर को सीसामऊ, 6 को गोविंदनगर, 8 को आर्यनगर और 9 अक्तूबर को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन होगा। उन्होंने बताया कि बूथ सम्मेलनों के माध्यम से पार्टी के निष्क्रिय नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed